Weather News:- मध्यप्रदेश में मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी में अपना असर दिखना शुरू कर दिया है, तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40°C क्या आप-पास चल रहा है। वही भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान सामान्य डिग्री से लगभग 5 से 7 डिग्री ज्यादा पहुंच चुका है। मार्च का महीना आते ही गर्मी का एहसास होने लगा आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
आज यानी कि बुधवार को पारा लगभग 38 से 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है ऐसे में मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले समय में भयंकर गर्मी पड़ सकती है।
भोपाल में दिख रहा गर्मी का असर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो की सामान्य तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है ऐसे में भोपाल में गर्मी महसूस की जा रही है। वही ग्वालियर का तापमान 33.7°C और उज्जैन का तापमान 33.7°C सर्च किया गया है। वही खंडवा, खरगोन और शाजापुर शहरों में भी 37 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है। ऐसे में गर्मी का एहसास देखने को मिल रहा है।
हालांकि रात को ठंड अभी भी जारी
मध्यप्रदेश में दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन वही प्रदेश भर के कई हिस्सों में रात के समय हल्की-फुल्की ठंड पड़ रही है। भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 16°C और इंदौर का तापमान 15.8°C दर्ज किया गया है। वही जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच चल रहा है ऐसे में रात के समय हल्की-फुल्की ठंड महसूस हो रही है।
गर्मी बढ़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा जिसकी वजह से गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश भर के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में गर्मी तेज हो रही है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले महीना में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी और तापमान भी बढ़ेगा।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में नजर आ रहा उतार-चढ़ाव, जाने आज कितना चल रहा है बाजार में भाव




