Madhyapradesh News:- मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर अचानक एक बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह आज अचानक चलती स्लीपर बस में लगी थी। आज इतनी भयानक थी कि कुछ मिनट में आज लगातार फैलती गई जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि समय रहते बस से सभी यात्रियों को उतार दिया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन इसके बावजूद भी बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
चलती बस अचानक से आग का गोला बन गई। ऐसे में सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकल गया और सबसे अच्छी बात यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि इस हादसे में नहीं हुई है।
भेड़ा गांव के आसपास घटी घटना
जानकारी मिली है कि यह घटना नादान थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के आसपास नेशनल हाईवे-30 पर हुई है। खबर है की जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर की तरफ जा रही थी ऐसे में कहा जा रहा है कि अचानक रास्ते में कटनी के पास बस खराब हो गई जिसके बाद बस की मरम्मत के लिए रोका गया और तकनीकी सुधार के बाद दोबारा रवाना किया गया। इसके बाद रीवा की ओर वापस लौट रही बस क्रमांक MP 30 P 7070 जब भेड़ा गांव के आसपास पहुंची तो अचानक से बस के अगले हिस्से में चिंगारियां दिखने लगी और पल भर में ही आग ने बहुत बड़ा विकराल रूप ले लिया और बस आज की लिपटों में घिर गई।
आग बुझाने की कोशिश रही नाकाम
घटना होने के बाद में बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बहुत कोशिश की इस बस की आग बुझाई जा सके। लेकिन आज इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बहुत ज्यादा फैल गई। इसमें विकराल रूप ले लिया इसके बाद चालक ने बस रोगी और कभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी बस से कूद कर अपनी जान बचाई।
यातायात किया गया डायवर्ट
घटना की जानकारी तुरंत ही 112 के माध्यम से पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके साथ ही नादान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को नजर में रखते हुए हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया और बड़ी मुस्क्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग मुझे तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी। बड़े लंबे समय तक यातायात बहुत ज्यादा प्रभावित रहा।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगा तेजी का तड़का, जाने आज कितना ऊपर उठा बाजार में भाव




