Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में मार्च महीने में ही पकड़ ली गर्मी ने तेज रफ्तार, तापमान 40 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

मध्यप्रदेश में मार्च महीने में ही पकड़ ली गर्मी ने तेज रफ्तार, तापमान 40 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। मार्च महीना की शुरू हुआ था की शहरो का तापमान सामान्य डिग्री से 4 डिग्री ऊपर जा पहुंचा है। ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। मौसम का यू अचानक बदल जाना लोगों के लिए मुसीबत बढ़ा रहा है। मौसम के अचानक बदल जाने से लोगों की सेहत खराब हो रही है।

जिसकी वजह से लोगों को सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा की समस्या देखने को मिल रही है। कई शहरों में लू जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। ऐसे में तपिश भी महसूस की जा रही है अधिकतर हिस्सों में तेज धूप और गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए शहरों के मौसम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भोपाल, रीवा, इंदौर, शहडोल संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, जबलपुर, और नर्मदापुरम संभाग में भी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल मध्यप्रदेश में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

हवा की दिशा बदलने से गर्मी में तेजी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आजकल हवा की दिशा बदल चुकी है। जिसके चलते गर्मी महसूस हो रही है। हवा में नमी की जगह राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवा आ रही है। जिसकी वजह से लगातार लोगों को गर्मी महसूस हो रही है।

तापमान में जोरदार तेजी की संभावना

मौसम विभाग की माने तो आने वाले महीना में तापमान सामान्य डिग्री से कई गुना ज्यादा ऊपर जा सकता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा। वैज्ञानिकों की माने तो अप्रैल और मई के महीने में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Read More:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वाड टीम जांच में जुटी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?