Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक आज के समय में घर में अलग-अलग धातु के कछुए रखे जाते हैं कई लोग तांबे के कछुए रखते हैं तो कई लोग क्रिस्टल के कछुए रखते हैं हर धातु की एक अलग-अलग विशेषता होती है और इसके अलग-अलग परिणाम होते हैं। ऐसे में घर में किस धातु का कछुआ रखना शुभ होता है और किस धातु के कछुए को रखने से घर में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
इसके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप सही धातु का कछुआ घर में रखकर इसके शुभ परिणाम पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
तांबे का कछुआ रखने के परिणाम
घर में अगर आप तांबे का कछुआ रखने हैं तो ऐसे में घर में धन समृद्धि और व्यापार में सफलता मिलती है। मान्यता है कि तांबे का कछुआ घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक समृद्धि को एक अलग दिशा देती है। तांबे का कछुआ अगर आप व्यापार में सफलता पाने के लिए रखना चाहते हैं तो आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा चुनना चाहिए वही कारोबार में वृद्धि के लिए आप ऑफिस या दुकान के साथ वेबसाइट क्षेत्र में रखते हैं तो ऐसे में पूजा स्थल या तिजोरी के पास भी तांबे का कछुआ रख सकते हैं।
तांबे कछुआ रखने के है कई लाभ
तांबे का कछुआ घर में रखने के कई लाभ देखने को मिलते हैं, जैसे तांबे का कछुआ अगर आप रखते हैं तो ऐसे में आर्थिक समृद्धि होती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक वातावरण बनाने में बहुत मदद मिलती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की और सफलता के रास्ते देखने को मिलते हैं जो कि आपके लिए शुभ होते हैं।
क्रिस्टल का कछुआ रखने के फायदे
अगर आप घर में क्रिस्टल का कछुआ रखने हैं तो इससे आपके जीवन में कई बदलाव आते हैं, जैसे मन में शांति मिलती है समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है। अगर आप क्रिस्टल का कछुआ घर में रखते हैं तो आपको पूर्व या उत्तर दिशा में इसे रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनता है। वही मानसिक तनाव कम होता है और स्वास्थ्य सही बना रहता है अगर आप सोने के कमरे में और बैठक के साथ आध्यात्मिक स्थान पर क्रिस्टल का कछुआ रखने हैं तो इससे घर के सभी सदस्य खुश रहते हैं।
यह सावधानियां बरते
अगर आप कछुआ रखने हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि कछुए को हमेशा घर के अंदर रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आती है और कछुए का सर सामने की तरफ होना चाहिए वह आशीर्वाद की तरह आपके घर की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत होता है और अगर आप कछुआ घर में रखते हैं तो लगभग 8 कछुए एक साथ आप घर में रख सकते हैं। सावधानियां को जरूर बरतना चाहिए।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में हुई बड़ी बढ़ोतरी, जान आज के ताजा बाजार भाव





