PM Kisan Yojana : देशभर के करोड़ों किसान इन दिनों Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि फरवरी के आखिर तक किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। बाद में यह भी कहा गया कि होली से पहले 2-2 हजार रुपये की किस्त आ सकती है। लेकिन फरवरी बीत गया और होली भी निकल गई, फिर भी किसानों के खाते में अभी तक रकम नहीं पहुंची है। इससे किसानों के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अगली किस्त कब जारी होगी।
सरकार इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देती है। योजना के नियमों के मुताबिक हर पात्र किसान को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह रकम सीधे बैंक खाते में तीन किस्तों में भेजी जाती है, जिसमें हर बार 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
PM Kisan 22वीं किस्त का बढ़ा इंतजार
अब तक इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को कई किस्तों का लाभ मिल चुका है, लेकिन इस बार 22वीं किस्त में थोड़ी देरी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब 22वीं किस्त को लेकर एक नई तारीख की चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक Narendra Modi 13 मार्च को Assam के दौरे पर जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री किसानों के खाते में अगली किस्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कुछ किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
योजना की 22वीं किस्त सभी किसानों को नहीं मिलेगी। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है या फिर अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें इस बार भुगतान नहीं मिलेगा। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि लाभ लेने के लिए इन प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी है। इसलिए जिन किसानों का काम अभी बाकी है, उन्हें जल्द ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी चाहिए।
इन परिस्थितियों में भी बंद हो जाता है लाभ
सरकारी नियमों के मुताबिक, कुछ अन्य स्थितियों में भी योजना का लाभ बंद हो सकता है। यदि एक ही परिवार में पति-पत्नी या अन्य सदस्य अलग-अलग नाम से लाभ ले रहे हों तो केवल एक व्यक्ति को ही पैसे मिलेंगे। इसके अलावा, अगर किसान सरकारी नौकरी में आ जाए, आयकर देने लगे या किसी दूसरी सरकारी योजना से 10 हजार रुपये से ज्यादा की पेंशन मिलने लगे, तो भी इस योजना का लाभ बंद हो जाता है। इसलिए पात्रता से जुड़े नियमों को समझना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।
Read More : Ladki Bahin Yojana: क्या घटेगी महिलाओं को मिलने वाली राशि?




