Home » बिजनेस » LPG सिलेंडर फिर महंगा, घरेलू गैस और कमर्शियल पर इतने की बढ़ोतरी; रसोई से होटल तक पड़ेगा असर

LPG सिलेंडर फिर महंगा, घरेलू गैस और कमर्शियल पर इतने की बढ़ोतरी; रसोई से होटल तक पड़ेगा असर

LPG Sylinder Hike
LPG Sylinder Hike

LPG Sylinder Hike : महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार, 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें लागू होने के बाद अब रसोई गैस का खर्च पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाएगा। इसका असर सीधे घरों के बजट पर पड़ने वाला है, क्योंकि अधिकतर परिवार खाना बनाने के लिए इसी गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं।

घरेलू गैस के साथ-साथ व्यवसायों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की वृद्धि हुई है।

LPG सिलेंडर फिर महंगा

इसका असर खास तौर पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। गैस महंगी होने से इन कारोबारों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। नई दरों के अनुसार, Delhi में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। वहीं Mumbai में अब यही सिलेंडर 912.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 852.50 रुपये का था। इसी तरह Chennai में इसकी कीमत 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये कर दी गई है। इन शहरों में संशोधित कीमतें शनिवार से लागू हो गई हैं और उपभोक्ताओं को अब नई दरों पर ही सिलेंडर लेना होगा।

व्यापारिक सिलेंडर के दाम भी बढ़े

कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो Delhi में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। Mumbai में इसकी कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। वहीं Kolkata में यह सिलेंडर अब 1990 रुपये का हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 1875.50 रुपये थी। Chennai में भी कमर्शियल सिलेंडर 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये तक पहुंच गया है।

करीब एक साल बाद बदले घरेलू गैस के दाम

गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछली बार अप्रैल 2025 में बदलाव किया गया था। उसके बाद लंबे समय तक दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। लगभग एक साल बाद हुए इस संशोधन ने घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारिक उपयोगकर्ताओं दोनों को प्रभावित किया है। अब आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और सरकारी नीतियों के आधार पर गैस की कीमतों में आगे क्या बदलाव होता है।

Read More : US-Israel कार्रवाई के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में बढ़ाया तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?