Home » राजनीति » Pakistan आर्मी चीफ और सऊदी अरब के रक्षा मंत्री की मुलाकात, सुरक्षा पर हुई चर्चा; रक्षा सहयोग पर बनी सहमति

Pakistan आर्मी चीफ और सऊदी अरब के रक्षा मंत्री की मुलाकात, सुरक्षा पर हुई चर्चा; रक्षा सहयोग पर बनी सहमति

Pakistan
Pakistan

Pakistan : मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव के बीच क्षेत्रीय कूटनीति भी तेज होती दिखाई दे रही है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों के बाद पूरे इलाके में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। इसी माहौल में सऊदी अरब और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व की अहम बैठक हुई है। दोनों देशों के नेताओं ने मौजूदा हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

सऊदी अरब की राजधानी Riyadh में आयोजित इस बैठक में सऊदी रक्षा मंत्री Khalid bin Salman Al Saud और पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir आमने-सामने बैठे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Pakistan आर्मी चीफ

इसके साथ ही, उन्होंने मिडिल ईस्ट में तेजी से बदल रहे सुरक्षा हालात पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक को मौजूदा क्षेत्रीय संकट के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक ऐसे समय में हुई है जब Iran और United States के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कई देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है, जिसके बाद हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। वहीं Israel भी इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ऐसे हालात में सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों ही क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

कूटनीति को बताया सबसे बेहतर रास्ता

बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों देशों का मानना है कि किसी भी संकट का समाधान बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। दोनों पक्षों ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि ईरान को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए ताकि तनाव कम किया जा सके।

रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से रक्षा और सुरक्षा से जुड़ा सहयोग बना हुआ है। दोनों देश खुफिया जानकारी साझा करने और सैन्य प्रशिक्षण जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहे हैं। रियाद में हुई इस बैठक में इस सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में सहमति बनी। बैठक में पाकिस्तान की ओर से मेजर जनरल मुहम्मद जवाद तारिक भी मौजूद थे, जबकि सऊदी पक्ष से चीफ ऑफ जनरल स्टाफ Fayyad bin Hamed Al-Ruwaili और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकारों ने भी हिस्सा लिया।

Read More : K. Kavitha दिल्ली शराब घोटाले से हुईं बरी, बनाएंगी नई पार्टी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?