Home » उत्तर प्रदेश » उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश हुए जारी, परीक्षा से जुड़ा कंटेंट प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश हुए जारी, परीक्षा से जुड़ा कंटेंट प्रसारित करने पर होगी कार्रवाई

Uttarpradesh News:- लखनऊ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा होने वाली है। पुलिस भर्ती की यह परीक्षा 14 से 15 मार्च को होने वाली है। जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र या परीक्षा सामग्री का प्रसार किया जाएगा या फिर चर्चा, विश्लेषण होगा तो ऐसा करने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं जो इस नियम का उल्लंघन करता है उसे सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कार्यवाही और अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

सख्त दिशा निर्देश किए गए जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भर्ती या प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा सख्त दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी भी प्रकार से कंटेंट क्रिएट या यूट्यूब आदि सोशल मीडिया पर इससे जुड़े प्रश्न पत्रों या फिर उनकी सामग्री पर बातचीत करता है या फिर विश्लेषण का प्रसार करता है तो उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही इस भर्ती बोर्ड की टीम सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी। परीक्षा कि शुचिता भंग ना हो सके और किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए भर्ती बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सख्त सोशल मीडिया पर प्रतिबंध कंटेंट प्रसारित किया जाएगा उसके खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के चलते कार्यवाही होगी।

कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

भर्ती बोर्ड की तरफ से इस बात को स्पष्ट किया गया है कि कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री है उसकी जानकारी को किसी भी रूप में प्रकाशित, पुनरुत्पादित प्रसारित, संग्रहित या साझा करते नजर आया तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र में दी गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते नजर आया तो परीक्षा सामग्री को अनधिकृत रूप से कब्जे में रखता है वह भी कानून का उल्लंघन होगा। ऐसे मामले को गंभीर माना जाएगा और ऐसा करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Read More:- मध्यप्रदेश मार्च की शुरुआत में ही लगा गर्मी का एहसास करवाने, पारा पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?