T20WC : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला किसी रोमांचक फिल्म की तरह रहा, जिसमें आखिरी गेंद तक नतीजा तय नहीं हो पाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त संघर्ष किया और मैच को अंत तक जीवित रखा, लेकिन आखिर में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत भारत की झोली में डाल दी।
भारत की बड़ी जीत की शुरुआत ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी से हुई। उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे।
T20WC मैच रहा नाटकीय
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सैमसन का आसान कैच छोड़ दिया था, जो बाद में मेहमान टीम पर भारी पड़ा। जीवनदान मिलने के बाद सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टीम को बड़े स्कोर की दिशा में पहुंचा दिया। सैमसन के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटी लेकिन बेहद उपयोगी पारियां खेलीं। ईशान किशन ने तेज 39 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 43 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन जोड़कर रन गति को बनाए रखा। लगातार विकेट गिरने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रवैया नहीं छोड़ा, जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम 250 से ज्यादा का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
मैच का टर्निंग पॉइंट
इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य के करीब पहुंचती नजर आ रही थी, तभी जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिखाया। आखिरी तीन ओवर में इंग्लैंड को 45 रन चाहिए थे और मैच पूरी तरह खुला हुआ था। ऐसे दबाव भरे मौके पर बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। उनकी सटीक यॉर्कर और कसी हुई गेंदबाजी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया।
England needed 45 off 18 balls.
Two set batters at the crease.
The chase was on.
Then came Jasprit Bumrah! 🔥Indeed, we are lucky to witness a once-in-a-generation cricketer! 🙌
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/fzUXZvEIa4
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
कप्तान का दांव
मैच के दौरान अक्षर पटेल की फील्डिंग भी भारत के लिए निर्णायक साबित हुई। उन्होंने विल जैक्स का शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड की मजबूत साझेदारी तोड़ दी। वहीं आखिरी ओवरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव का फैसला भी कारगर रहा। हार्दिक पांड्या ने किफायती ओवर डालकर दबाव बढ़ाया और अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। इसी के साथ भारत ने रोमांचक मुकाबला जीतकर फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत तय कर ली।
“Bapu tari fielding kamal che!” 🔥
Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏
Catch of the tournament? 🤔
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/qFwnou3pCo
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
Read More : NZ vs SA: फिन एलेन का तूफान, 33 गेंदों में शतक





