Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक रात को बार-बार नींद टूटना यह अच्छी बात नहीं है। अक्सर रात को सोने के बाद हमारी बार-बार नींद टूट जाती है इसका सीधा असर हमारे दिमाग पर और हमारी सेहत पर पड़ता है। वास्तु के मुताबिक अगर आपकी बार-बार रात को नींद टूटती है तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घर में ऐसी कई चीज है जो आपको बदलनी चाहिए और उनका ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी पॉजिटिव एनर्जी समाप्त होने लगती है नेगेटिव एनर्जी हमारे आसपास आती है। इसीलिए इन बातों का खास ध्यान रखें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पहला उपाय
अगर आप बेडरूम में पेंटिंग लगाने का शौक रखते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम में ऐसी पेंटिंग लगानी चाहिए जो नेचर से जुड़ी हुई हो वह चाहे फूल की पेंटिंग हो या फिर राधा कृष्ण की पेंटिंग हो इससे हमें अच्छी नींद आती है और हमारे आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
दूसरा उपाय
अगर आप बेडरूम में पौधे रखने का शौक पालते हैं तो आपको ऐसे में बेडरूम में उन पौधों को रखना चाहिए जो आर्टिफिशियल होते हैं। अगर आप बेडरूम में इन पौधों को रखते हैं तो आपके आसपास अच्छी एनर्जी बनी रहती है और इस बात का खास ध्यान रखें कि आर्टिफिशियल पौधे भी छोटे साइज के रखें।
तीसरा उपाय
अगर आप बेडरूम में कलर करवाते हैं या पर्दे लगते हैं या बेडशीट डालते हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इनका रंग हल्का होना चाहिए .इसके साथ ही लाइट भी बहुत सॉफ्ट लगी होनी चाहिए ज्यादा तेज लाइट बेडरूम में ना लगे इससे नींद में दिक्कत आती है और कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। इसीलिए इन बातों का खास ख्याल रखें।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतो में आया तेजी के साथ बड़ा बवाल, जाने आज के ताजा बाजार भाव





