Home » उत्तराखंड » चमोली जिले के थराली के जंगलों में लगी भयानक आग, कई हेक्टेयर जमीन हुई जलकर खाक

चमोली जिले के थराली के जंगलों में लगी भयानक आग, कई हेक्टेयर जमीन हुई जलकर खाक

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली के जंगलों में भयानक आग लग गई। इस आज के हवाले कई हेक्टेयर जमीन आ गई। इस आग में लगभग 20 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन जलकर राख हो गई है इतना ही नहीं इस आज के हवाले चेपड़ों गांव की गौशालाएं भी आ गई है। इस आज के बाद स्थानीय लोगों के मन में दहशत फैल गई है जिसकी वजह से लोग डर के माहौल में है। चेपड़ो और सौगांव के जंगल भी इस आज की चपेट में आ चुके हैं।

आज बहुत ही तेजी के साथ फैलती जा रही है जिसके चलते खाड़ीबगढ़, सौगांव जूनिधार और गोंडखेड़ी के वन क्षेत्र में अपनी जद में ले लिया है। आज कितनी भयानक है इस बात का अंदाजा तो इस बात से ही लग रहा है कि इस आज की लपटे लगभग 50 मीटर तक ऊंची उठ रही है और 20 फीट तक की ऊंचाई तक पहुंच रही है।

आग तेजी से बढ़ रही

जंगल में लगी इस आग ने 20 हेक्टेयर जमीन को जलाकर राख कर दिया है। इसके साथ ही कई गौशालाएं भी आग की जद में आ चुकी है। आज लगातार बढ़ती हुई जूनिधार गांव तक पहुंच चुकी है। खड़ी चट्टान और घने चीड़ के लिसे वाले जंगलों के चलते आग पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल हो चुका है। आग लगातार बढ़ती जा रही है।

बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही सामने

बचाव कार्य शुरू है लेकिन अग्निशमन कर्मचारियों और वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है, लेकिन आज इतनी प्रचंड होने की वजह से लगातार बचाव कार्य में समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वही वन क्षेत्र अधिकारी मनोज देवरानी का कहना है की टीम पूरी रात आग से लड़ने का प्रयास करती रही लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आग काबू में नहीं आ रही है।

यातायात और वन्यजीवों के लिए बड़ी मुश्किले

इस बढ़ती आग के चलते लगातार यहां से गुजर रहे वाहनों और राहगीरों के लिए समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही वन्य जीवों के लिए भी बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। इससे कई छोटे बड़े पेड़ जलकर राख हो गए हैं जिसके कारण वन्य जीवों और वहां से आ जा रहे लोगों के लिए समस्या उत्पन्न हो रही है।

Read More:- मार्च महीना शुरू होते ही मध्यप्रदेश में महसूस हो रही तपिश, 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?