Home » राजनीति » Middle East War का असर, लंदन-मुंबई फ्लाइट 2.9 लाख; बिजनेस क्लास 9 लाख पहुंची

Middle East War का असर, लंदन-मुंबई फ्लाइट 2.9 लाख; बिजनेस क्लास 9 लाख पहुंची

AI Express Flight
AI Express Flight

Middle East War : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब हवाई सफर पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को लंदन से मुंबई आने वाली यूरोपियन एयरलाइन्स की डायरेक्ट फ्लाइट का इकॉनमी क्लास किराया करीब 2.9 लाख रुपये तक पहुंच गया। वहीं उसी फ्लाइट में बिजनेस क्लास की सीट के लिए करीब 9 लाख रुपये मांगे गए। आम दिनों में जहां यह किराया कुछ हजार से लेकर डेढ़-दो लाख रुपये के बीच रहता था, वहां अचानक आई इस बढ़ोतरी ने यात्रियों को झटका दे दिया है।

आमतौर पर लंदन-मुंबई रूट पर एकतरफा इकॉनमी टिकट 20 से 40 हजार रुपये के बीच मिल जाता है, जबकि बिजनेस क्लास 1.2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक होती है लेकिन मौजूदा हालात में ये दरें कई गुना बढ़ गईं।

Middle East War का असर

भारतीय कैरियर्स जैसे Air India और IndiGo ने भी सीमित उड़ानों के साथ किराए में बढ़ोतरी की है। यात्रियों का कहना है कि टिकट की उपलब्धता बेहद कम है और जो सीट बची हैं, वे ऊंची कीमत पर मिल रही हैं। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि गल्फ क्षेत्र में अस्थिरता के कारण उन्हें अपने पारंपरिक रूट बदलने पड़े हैं। कई फ्लाइट्स को गल्फ एयरस्पेस से बचते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है, जिससे ईंधन और ऑपरेशनल लागत बढ़ गई है। हालांकि असली कारण मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर बताया जा रहा है। रोजाना 700 से अधिक उड़ानें रद्द हो रही हैं, जिससे सीटों की कमी हो गई है और किराए तेजी से ऊपर गए हैं।

इवैक्युएशन फ्लाइट्स भी नहीं दे पाईं राहत

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए Etihad Airways ने विशेष उड़ानें शुरू कीं, जबकि Emirates ने भी ऐसे कदम उठाने की बात कही। इसके बावजूद सोमवार और मंगलवार की कई नियमित उड़ानें रद्द कर दी गईं। यूएई में 20 हजार से अधिक भारतीयों के फंसे होने की खबरों ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

कोलकाता से हैदराबाद तक कैंसिलेशन की मार

Netaji Subhas Chandra Bose International Airport के अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों में गल्फ आधारित एयरलाइंस की करीब 20 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रैवल एजेंट अपने ग्राहकों को फिलहाल यात्रा टालने की सलाह दे रहे हैं। हैदराबाद से लंदन का एकतरफा किराया 65 से 90 हजार रुपये के बीच पहुंच गया, जो सामान्य दर से लगभग दोगुना है। जर्मनी जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में 200 से 300 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।

यूएई कनेक्टिविटी बाधित

लंबी दूरी के रूट भी इससे अछूते नहीं रहे। हैदराबाद से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों का किराया करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया, खासकर जब यात्री इथियोपिया के रास्ते सफर कर रहे हैं। Rajiv Gandhi International Airport पर अकेले सोमवार को 50 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। हैदराबाद और यूएई के बीच रोजाना औसतन 5,000 यात्री सफर करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में यह कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Read More : Hezbollah ने इजरायल पर किया रॉकेट और ड्रोन से हमला, रातभर दागी मिसाइलें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?