Hezbollah : मिडिल ईस्ट में पहले से सुलग रही जंग अब और भड़कती नजर आ रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में हालात तेजी से बदल गए हैं। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी टकराव के बीच ईरान की प्रतिक्रिया और तेज हो गई है। खामेनेई की मौत को ईरान समर्थक गुट बड़े झटके के रूप में देख रहे हैं और इसे सीधे टकराव की वजह बताया जा रहा है।
इसी तनावपूर्ण माहौल में लेबनान स्थित ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह ने खुलकर जंग में उतरने का ऐलान कर दिया। संगठन ने बयान जारी कर कहा कि उसने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन से हमले किए हैं।
Hezbollah का हमला
हिजबुल्लाह ने इसे खामेनेई की मौत का बदला बताया और दावा किया कि यह कार्रवाई लेबनान की सुरक्षा और इजरायल के लगातार हमलों के जवाब में की गई है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने आधिकारिक रूप से हमलों की जिम्मेदारी ली है। संगठन का कहना है कि उसने सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं और ड्रोन हमले किए। इस दावे के बाद इजरायल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीमावर्ती इलाकों में सायरन बजने की खबरें सामने आईं।
इजरायल का जवाबी वार
इधर इजरायल की सेना ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। सेना ने बयान जारी कर कहा कि लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए गए हैं। इजरायली रक्षा बलों का कहना है कि सीमा पार से आए कई रॉकेटों को हवा में ही मार गिराया गया, जबकि कुछ खाली क्षेत्रों में गिरे। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है।
इजरायल ने पहली बार अपने हाई-पावर्ड लेजर सिस्टम Iron Beam का युद्ध में इस्तेमाल किया है। दावा किया जा रहा है कि इस सिस्टम के जरिए हिज़्बुल्लाह द्वारा दागे गए रॉकेटों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया।
Iron Beam पारंपरिक मिसाइल इंटरसेप्टर की तरह मिसाइल नहीं दागता। यह एक अत्यंत… pic.twitter.com/AacnKUZ0ge
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) March 2, 2026
पूरे क्षेत्र पर मंडरा रहा खतरा
विश्लेषकों का मानना है कि लेबनान और इजरायल के बीच यह सीधा टकराव बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव में हिजबुल्लाह की एंट्री ने समीकरण और जटिल बना दिए हैं। मिडिल ईस्ट के कई देश हालात पर नजर रखे हुए हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह संघर्ष सीमित रहता है या व्यापक युद्ध की शक्ल लेता है।
Read More : US-Israel-Iran Tensions: सोमवार को खुलेगा जोरदार तेजी के साथ





