Home » बिजनेस » March में होली, ईद सहित अन्य मौकों पर बंद रहेंगे स्कूल; पड़ेंगे 5 रविवार

March में होली, ईद सहित अन्य मौकों पर बंद रहेंगे स्कूल; पड़ेंगे 5 रविवार

March
March

March 2026 : मार्च 2026 की शुरुआत हो चुकी है और यह महीना छात्रों के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है। इस महीने में केवल छुट्टियां ही नहीं, बल्कि होली, ईद, राम नवमी, महावीर जयंती और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चे और उनके माता-पिता छुट्टियों और त्योहारों के मजे के लिए पहले से प्लानिंग कर सकते हैं। छात्रों के स्कूल से छुट्टी मिलने के साथ ही परिवार भी त्यौहारों के हिसाब से अपने प्लान तय करते हैं। कई परिवार इस समय मिलकर त्योहार मनाते हैं या किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकलते हैं। इसलिए, मार्च महीने में पड़ने वाले सभी छुट्टियों और त्यौहारों की जानकारी रखना जरूरी है ताकि परिवार समय पर तैयारी कर सके।

मार्च 2026 का यह महीना सिर्फ छुट्टियों और त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने और बच्चों के लिए नई यादें बनाने का भी अवसर प्रदान करता है। इसके लिए विस्तार से देखें पूरी खबर…

March में बंद रहेंगे स्कूल

होली के दौरान छुट्टियों की संख्या राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टियां तीन दिन तक चल सकती हैं, जबकि कुछ राज्यों में केवल 4 मार्च को ही छुट्टी हो सकती है। इसी तरह, महावीर जयंती, राम नवमी और गुड़ी पड़वा जैसी छुट्टियां भी स्कूल और राज्य के कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं। छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के स्कूल कैलेंडर को ध्यान से देखें या सीधे अपने स्कूल से संपर्क करके छुट्टियों की सटीक जानकारी प्राप्त करें। इससे वे छुट्टियों के दौरान यात्रा, त्यौहार और अन्य गतिविधियों की योजना सही समय पर कर पाएंगे।

देखें लिस्ट

तारीख अवसर / कारण लागू क्षेत्र
1 मार्च रविवार सभी जगह
2 से 4 मार्च होली राज्य के अनुसार अलग-अलग
8 मार्च रविवार सभी जगह
15 मार्च रविवार सभी जगह
19 मार्च उगादी / गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक
21 मार्च ईद-उल-फितर कई राज्यों में
22 मार्च रविवार सभी जगह
26 मार्च राम नवमी अधिकांश राज्यों में
29 मार्च रविवार सभी जगह
31 मार्च महावीर जयंती कई राज्यों में

Read More : IndiGo के शेयर में बढ़ी हलचल, अभी उड़ान में टर्बुलेंस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?