Iran-Israel War : 1 मार्च 2026 को ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस खबर के साथ ही मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। तनाव बढ़ने के कारण दुनियाभर की एयरस्पेस पाबंदियों और उड़ानों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एहतियात के तौर पर एअर इंडिया ने लंदन, शिकागो, पेरिस, टोरंटो और न्यूयॉर्क जैसी लंबी दूरी की महत्वपूर्ण उड़ानों को रद कर दिया है। एअर इंडिया का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और एयरस्पेस की अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है।
मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ गए जब दुबई के बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इसके बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। इससे एशिया-यूरोप और अमेरिकी उड़ानों के रूट भी प्रभावित हुए हैं।
Iran-Israel War
डीजीसीए ने एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और अपनी फ्लाइट के ताजा शेड्यूल की जानकारी सीधे एयरलाइन से लें। विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम आवश्यक था। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदलने और कैंसिलेशन से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेषज्ञों ने चेताया है कि आगामी कुछ दिनों में और भी उड़ान बदलाव संभव हैं।
- यात्रियों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट जाने से बचना चाहिए।
- फ्लाइट अपडेट और रूट चेंज के लिए एयरलाइन से लगातार संपर्क बनाए रखें।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण वैश्विक हवाई यातायात पर असर गहरा हुआ है। यात्रियों को सुरक्षित रहने और फ्लाइट अपडेट लगातार चेक करने की सलाह दी जा रही है।
In view of the current situation in the Middle East, Air India has cancelled all flights to destinations in the region until 2359 hours on 1 March.
We are closely monitoring developments and remain in continuous coordination with the relevant authorities. The…
— Air India (@airindia) February 28, 2026
रद्द हुई प्रमुख फ्लाइट्स की सूची
| रूट | फ्लाइट नंबर |
|---|---|
| दिल्ली – लंदन / लंदन – दिल्ली | AI161 / AI162 और AI111 / AI112 |
| मुंबई – लंदन / लंदन – मुंबई | AI129 / AI128 |
| दिल्ली – न्यूयॉर्क / न्यूयॉर्क – दिल्ली | AI101 / AI102 |
| दिल्ली – शिकागो / शिकागो – दिल्ली | AI127 / AI126 |
| दिल्ली – टोरंटो / टोरंटो – दिल्ली | AI187 / AI188 और AI189 / AI190 |
| दिल्ली – फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट – दिल्ली | AI205 / AI206 |
Read More : England से हार के बाद न्यूजीलैंड की सांसें अटकीं




