Ekadashi 2026:- हिंदू धर्म में फाल्गुन माह का बहुत ही खास महत्व है। इस दौरान साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। फरवरी महीने में कई एकादशी पढ़ने वाली है। इस दौरान पढ़ने वाली एकादशी में कई एकादशियों के नाम शामिल है। हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत ही खास महत्व होता है इस दौरान लोग व्रत रखते हैं पूजा पाठ करते हैं। फरवरी महीने में कई एकादशियां पढ़ने वाली है इस दौरान कौन-कौन सी एकादशी पड़ेगी और कब-कब है इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
विजया एकादशी
फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी मनाई जाएगी यह 13 फरवरी को पढ़ रही है। इस तिथि की शुरुआत 12 फरवरी को होगी जो की 12:22 पर शुरू होगी और 13 फरवरी को दोपहर 2:25 पर समाप्त होगी। इसीलिए विजया एकादशी 13 फरवरी को मनाई जाएगी।
आमलकी एकादशी
फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। यह एकादशी 27 फरवरी को पड़ रही है। इसकी शुरुआत 27 फरवरी 12:33 पर शुरू होकर 27 फरवरी को रात में 10:32 पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। इसलिए 27 फरवरी को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।
एकादशी का महत्व
हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत ही खास महत्व है। फाल्गुन माह चल रहा है और एकादशी तिथि पढ़ने वाली है इस दौरान कई लोग एकादशी का व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत सबसे पवित्र और पावन माना जाता है। एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है उनसे सुख समृद्धि के कामना की जाती है।
Read More:- उत्तराखंड में 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, इस साल 215252 विद्यार्थी होंगे शामिल





