Weather News:- मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। आने वाले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी इसके बाद गर्माहट का एहसास वापस लौटेगा। फिलहाल कई शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है। इन शहरों में कटनी और शहडोल प्रदेश के सबसे ठंडे शहर है। मध्यप्रदेश में आने वाली 12 फरवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल 2 दिनों तक मौसम ठंडा रहने की जानकारी है जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी महसूस होने लगेगी।
इन शहरों में गिरा तापमान
मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट हो चुकी है। भोपाल में 10.4 डिग्री, इंदौर में 10.6 डिग्री, ग्वालियर में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 11.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश में कई शहरों का तापमान लगातार गिरता जा रहा है।
पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी
ठंड का असर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में ज्यादा नज़र आ रहा है। पचमढ़ी उमरिया और खजुराहो जैसे क्षेत्रों में पारा गिरकर 9 हो गया है। कई शहरों में ठंड बढ़ती जा रही है। कुछ ही दिनों में तेज धूप निकलेगी और मौसम में गर्माहट महसूस होगी। फिलहाल कहीं भी बारिश और कोहरे की संभावना नहीं जताई जा रही है।
मौसम में होगा बदलाव
ठंड का असर कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 9 फरवरी से पश्चिम हिमाचल क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिसकी वजह से 12 फरवरी के बाद प्रदेश में बारिश होने की संभावना है ऐसे में 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव ने वापस पकड़ी तेजी की रफ्तार, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव





