Home » व्रत / त्यौहार » फरवरी महीने में पड़ रहे अनेको त्यौहार, देखें फरवरी महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

फरवरी महीने में पड़ रहे अनेको त्यौहार, देखें फरवरी महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Vrat And Festivals:- फाल्गुन महीना 02 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने का बहुत ही खास महत्व होता है। इस दौरान कई व्रत और त्यौहार मनाए जाते हैं। इस महीने की समाप्ति 03 मार्च को होगी। फाल्गुन महीने में कई त्यौहार और व्रत पड़ने वाले हैं। सनातन धर्म में फरवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी माना जाता है क्योंकि इस महीने में महाशिवरात्रि जैसा पावन पर्व भी आता है। आइए इस महीने में पड़ने वाले व्रत और त्यौहारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फरवरी के व्रत और त्यौहार

01 फरवरी – माघ पूर्णिमा

02 फरवरी – फाल्गुन माह

05 फरवरी – द्विजप्रिय संकष्टी

07 फरवरी – यशोदा जयंती

08 फरवरी – भानु सप्तमी और शबरी जयन्ती

09 फरवरी – जानकी जयंती, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

13 फरवरी – कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुम्भ संक्रान्ति और विजया एकादशी व्रत

14 फरवरी – शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष

15 फरवरी – महाशिवरात्रि

17 फरवरी – फाल्गुन अमावस्या, सूर्य ग्रहण

19 फरवरी – फुलेरा दूज

21 फरवरी – ढुण्ढिराज चतुर्थी

22 फरवरी – स्कन्द षष्ठी

23 फरवरी – मासिक कार्तिगाई

24 फरवरी – होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी

25 फरवरी – रोहिणी व्रत है।

27 फरवरी – आमलकी एकादशी व्रत

फाल्गुन अमवस्या 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन अमवस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी। वही फाल्गुन माह अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 फरवरी को 05 बजकर 34 मिनट पर होगी और समापन 17 फरवरी को शाम को 05 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसका ब्रह्म मुहूर्त 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक रहने वाला है। वही अमृत काल का मुहूर्त सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा और विजय मुहूर्त दोपहर के लगभग 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है।

Read More:- चीनी मांझे से किसी की मौत हुई तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा – सीएम योगी आदित्यनाथ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?