Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदलता नजर आ रहा है। एमपी में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कई जिलों में दृश्यता बहुत कम हो चुकी है। मध्यप्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समिति से ज्यादा जिलों में सड़क पर दृश्यता बहुत कम हो चुकी है। जिसकी वजह से यातायात पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाली 10 फरवरी से एमपी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा घना होने की वजह से दृश्यता बहुत कम हो गई है और ऐसे में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट देखने को मिल रहा है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भी घना कोहरा बना हुआ है। इन जगहों पर घने कोहरे का असर नजर आ रहा है।
मौसम में बदलाव का कारण
मौसम में बदलाव का कारण उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदान नहीं इलाकों में ठंडक बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है।
घने कोहरे से यातायात प्रभावित और हादसे बढ़े
मध्यप्रदेश में घने कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है। घना कोहरा होने की वजह से कई ट्रेने घंटे लेट चल रही है। वही हादसों में भी बढ़ोतरी हो गई है। मध्यप्रदेश में मौसम के चलते कई समस्या उत्पन्न होने लगी है। वही विदिशा में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई है।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों में आया नया मोड़, जाने आज कितना उछला-लुढ़का ताजा भाव




