Durg News:- दुर्ग में आज बहुत दर्दनाक हादसा हो गया इस दर्दनाक हादसे में वनपाल की जान चली गई। यह सड़क हादसा दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग के वनपाल ललित यादव की मौके पर मौत हो गई। मामला दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। हादसा उस दौरान हुआ जब वनपाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कवर्धा से दुर्ग की तरफ डाक पहुचाने जा रहे थे।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
वनपाल अपनी मोटरसाइकिल दुर्ग डाक छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर मारी और यह टक्कर इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि घटना स्थल पर ही ललित यादव की मौत हो गई। यह हादसा समुदा नाले के पास हुआ।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वनपाल ललित यादव कवर्धा के मुख्य वन संरक्षण कार्यालय में पदस्थ थे। वह अपनी ड्यूटी के काम से कवर्धा से दुर्ग की तरफ जा रहे थे। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद तुरंत वहां से भाग निकला। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वह घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More:- भारतीय बाजार में हुआ वायरलेस हेडसेट लॉन्च, दमदार साउंड के साथ बैटरी है चकाचक





