Google Photos : Google अपने Photos ऐप में एक नया और दिलचस्प फीचर रोल आउट कर रहा है, जिसका नाम Me Meme रखा गया है। इस टूल की मदद से यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरों को मजेदार मीम में बदल सकते हैं। यानी अब आपकी यादगार फोटो सिर्फ एल्बम तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि हंसी और क्रिएटिविटी का जरिया भी बन सकेंगी।
Me Meme फीचर की पहली झलक अक्टूबर 2025 में देखने को मिली थी, लेकिन इसे यूजर्स तक पहुंचने में लगभग तीन महीने का समय लगा। अब आखिरकार Google इसे धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है।
Google Photos में आया नया फीचर
बता दें कि यह फीचर Google Photos में पहले से मौजूद एडिटिंग, वीडियो रीमिक्स, कोलाज और क्रिएटिव टूल्स की लिस्ट में एक नया एडिशन है, जिससे ऐप का इस्तेमाल और भी मजेदार बन गया है। इस नए टूल के जरिए यूजर्स अपनी किसी भी फोटो को चुन सकते हैं और उस पर पहले से मौजूद मीम टेम्प्लेट के साथ टेक्स्ट जोड़ सकते हैं। यूजर्स चाहें तो रेडीमेड कैप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं या अपनी पसंद का मजेदार टेक्स्ट लिख सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई अलग स्टाइल पसंद है, तो यूजर अपना खुद का मीम टेम्प्लेट भी अपलोड कर सकता है, जिससे कंटेंट पूरी तरह पर्सनल बन जाता है।
यूजर की मर्जी से ही होगा इस्तेमाल
Google ने साफ किया है कि यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है। Me Meme अपने आप किसी भी फोटो को मीम में नहीं बदलेगा, बल्कि तभी काम करेगा जब यूजर खुद किसी इमेज को चुनकर इसे एक्टिव करेगा। कंपनी का कहना है कि इस टूल का मकसद सिर्फ क्रिएटिव शेयरिंग को बढ़ावा देना है, न कि ऑटोमैटिक कंटेंट जनरेट करना। Google ने भरोसा दिलाया है कि यूजर की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। Me Meme सिर्फ उसी फोटो पर काम करता है जिसे यूजर खुद सेलेक्ट करता है। तैयार किया गया मीम ऐप के अंदर ही रहता है और तब तक बाहर शेयर नहीं होता, जब तक यूजर खुद सेव या शेयर करने का फैसला न करे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं किया गया है कि ये मीम्स अलग से स्टोरेज स्पेस लेंगे या नहीं।
अभी सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध फीचर
फिलहाल, Me Meme फीचर केवल यूनाइटेड स्टेट्स में एक्टिव किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह Google Photos को एक सामान्य फोटो ऐप से आगे बढ़ाकर एक क्रिएटिव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- यूजर्स को Google Photos ऐप खोलना होगा, फिर अपनी कोई साफ फोटो चुननी होगी।
- इसके बाद Create या Meme ऑप्शन पर टैप करके मनचाहा टेम्प्लेट सेलेक्ट करना होगा।
- टेक्स्ट को एडिट कर आप अपनी फोटो को कुछ ही सेकंड में एक मजेदार मीम में बदल सकते हैं।
Read More : Kerala Election से पहले कांग्रेस में हलचल, शशि थरूर की नाराजगी से बढ़ी सियासी गर्मी





