Home » धर्म » शनिवार को करें यह छोटा सा कार्य, चमक उठेगी किस्मत, शनि देव होंगे प्रसन्न

शनिवार को करें यह छोटा सा कार्य, चमक उठेगी किस्मत, शनि देव होंगे प्रसन्न

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। हिंदू धर्म में इसका बहुत ही खास महत्व है। शनि देव सभी व्यक्तियों को अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर शनि देव प्रसन्न हो जाए तो किसी भी व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं। इसके अलावा शनि देव की टेढ़ी दृष्टि व्यक्ति के जीवन में संकट भर देती है। अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं और  उनकी कृपा आप पर बनी रहे तो उसके लिए आपको कुछ कार्य करने होंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरसों के तेल का दीपदान

शनिवार के दिन अगर आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो यह बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। शनि देव शिव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष समाप्त होता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ के नीचे सभी भगवान वास करते हैं। अगर आप शनिवार के दिन ऐसा करते हैं तो आपके सभी समस्याएं समाप्त होगी। दीपक जलाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना है।

छायादान

अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें सरसों का तेल अत्यंत प्रिय होता है। अगर आप एक कटोरे में सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर उसे दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से सेहत और मानसिक शांति मिलती है। शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।

पशु-पक्षियों की सेवा करें

शनि देव को काला रंग अत्यंत प्रिय है। उनका वाहन कौवा भी काला है। अगर आप काले पशु पक्षियों की सेवा करते हैं। इन्हें तेल लगी रोटी खिलाते हैं तो इससे कुंडली दोषों से मुक्ति मिलती है और करियर में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती है। इसीलिए काले पशु पक्षियों की सेवा करें।

चालीसा का पाठ करें

शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या फिर शनि चालीसा का पाठ करें। उसके साथ ही आप दोनों का पाठ भी कर सकते हैं। मान्यता है कि जो लोग हनुमान जी के भक्त होते हैं और उनकी पूजा आराधना करते हैं, उन्हें शनिदेव कभी परेशान नहीं करते हैं। इसीलिए इस उपाय को आजमाएं इससे दुर्घटनाओं से भी बचा जाता है।

दान धर्म करें

शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करें। जरूरतमंद लोगों को काले चने काला कंबल या फिर जूते चप्पल का दान करना शुभ माना जाता है। किसी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और शनिदेव कर्मों को देखते हुए फल देते हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश में ठंड का असर पड़ा कमजोर, 26 जनवरी के बाद होगी ठंड की वापसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?