Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप घर में कुछ ऐसे पौधे लगाते हैं जो की वास्तु के अनुसार घर में लगाना शुभ माने जाते हैं तब ऐसे में आपके जीवन में सब कुछ सकारात्मक और ऊर्जा से भरा हुआ होता है। अगर आप भी गुड लक के लिए घर में पौधे लगाना चाहते हैं तो इन पौधों को घर में जरूर लगाना चाहिए। घर में हो रहे बार-बार क्लेश और झगड़ों और रुकी हुई लक्ष्मी से परेशान है तो आपको इन पौधों को घर में जरूर लगाना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
तुलसी का पौधा
घर में हमेशा तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए यह मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। अगर आप तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं तो इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है साथ ही बुरी नजर दूर रहती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में तुलसी का पौधा उत्तर पूर्व दिशा या फिर पूर्व दिशा में लगाए।
मनी प्लांट का पौधा
मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे घर में धन प्रवाह बढ़ते रहता है। मनी प्लांट के पौधे को कुबेर का प्रतीक कहा जाता है मान्यता है कि इस घर में लगाने से धन हमेशा के लिए आता रहता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
पीस लिली
पीस लिली का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर से नेगेटिविटी बाहर हो जाती है और बेड लक हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाए। इससे मानसिक तनाव और झगड़ों के साथ नेगेटिविटी हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
एरेंडा का पौधा
एरेंडा का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो उत्तर पूर्व दिशा में लगे इससे आपके जीवन में सभी बुरी चीज जैसे बुरी नजर टोना टोटका और नेगेटिवीटी को दूर भगा देता है। इस पौधे को हमेशा घर के बाहर रखे घर के अंदर रखने की गलती बिल्कुल ना करें।
Read More:- आखिर कब मनाई जाएगी रथ सप्तमी? जाने इस दौरान क्या करना होगा शुभ





