Weather News:- फिलहाल मध्यप्रदेश के मौसम में करवट बदली है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ने की वजह से ठंड में कमी आई है और दिन में धूप निकल रही है। ऐसे में ठंड कम पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल और हल्की बारिश नजर आ सकती है। लोगों को फिलहाल ठंड से राहत महसूस हो रही है। जनवरी महीने के आखिरी में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम तंत्र हुए सक्रिय
मध्यप्रदेश में ठंड कम होने का मुख्य कारण है प्रदेश के ऊपर दो प्रमुख मौसम तंत्र सक्रिय हो गए हैं। जिसकी वजह से एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ और दूसरी तरफ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते जिले में बदले नजर आ रहे हैं, और इसी की वजह से ठंड में कमी आई है। ऐसे में 21 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में प्रवेश करने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 23 जनवरी के बाद में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में मौसम बिगड़ने की संभावना है ऐसे में मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में इसका असर साफ देखने को मिल सकता है।
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या ई. सुरेंद्रन क्या कहना है कि फिलहाल चार दिनों में किसी तरह का अलर्ट नहीं है, लेकिन आने वाला पश्चिम विक्षोभ तीव्र होने की वजह से अगले दो-तीन दिनों में स्थिति और स्पष्ट होती नजर आएगी। फिलहाल मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।
कई शहरों का तापमान गिरा
प्रदेश भर में कई शहरों में तापमान में बदलाव नजर आ रहा है। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट आई है, यहां का तापमान 8.02 डिग्री है। वही भोपाल का तापमान 10.6 डिग्री तो वही ग्वालियर का तापमान 10.8 डिग्री और उज्जैन का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य कई शहरों में भी तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव पहुंचे नए रिकॉर्ड स्तर पर, जाने आज कितना बदले ताजा भाव





