Weather News:- मध्यप्रदेश में बादल और कोहरे का साफ-साफ देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड में नरमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में 22 से लेकर 23 जनवरी तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं कुछ शहरों में पारा गिरता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी के बीच बदल जाने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ऊपर से गुजर रहे दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पूर्वी जिलों में बदले नजर आएंगे।
इन शहरों में नजर आएगा कोहरा
मध्यप्रदेश में कोहरे का असर आज भी जारी है। ऐसे में कई शहरों में कोहरा नजर आ रहा है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम कोहरा रहा तो वही भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्का कोहरा नजर आया है। कोहरे का असर आज भी देखने को मिल रहा है।
मौसम में बदलाव का कारण
मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है के उत्तरी पूर्व हिस्से में दो साइक्लोन सर्कुलेशन गुजर रहा है। जिसकी वजह से पाकिस्तान के ऊपर का एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में यह बदलाव इन कारणों की वजह से है। ऐसे में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
कई सालों के टूटे रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इस बार ठंड के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। नवंबर के महीने में 84 साल और दिसंबर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। वही जनवरी में भी ठंड का असर बहुत ही कम नजर आ रहा है। बीते 10 साल का रिकॉर्ड भोपाल में टूट चुका है। शीतलहर और कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है।
Read More:- सोना हुआ मंदा वहीं चांदी के भाव हुए तेज, जाने आज के ताजा भाव





