Home » गैजेट्स » पोर्टोनिक्स का छुटकू डिवाइस करेगा एक साथ 5 डिवाइस को चार्ज, जाने क्या है इसकी खासियत

पोर्टोनिक्स का छुटकू डिवाइस करेगा एक साथ 5 डिवाइस को चार्ज, जाने क्या है इसकी खासियत

Adapto 100D:- भारतीय बाजार में लेटेस्ट चार्जिंग सोल्यूशन के लिए एक नया डिवाइस लॉन्च किया गया है। पोर्ट्रॉनिक्स का यह डिवाइस 100 वॉट डेस्कटॉप चार्ज है। जिसमें स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले और रोजाना चार्जिंग की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकता है। इस डिवाइस से आप अलग-अलग डिवाइसेज जैसे लैपटॉप, फोन, टैब, पावर बैंक और इयरबड्स को चार्ज कर सकते हैं।

इसके जरिए आप एक ही एडाप्टर से कई चीजे चार्ज कर सकते हैं। इसमें आपको लेटेस्ट चार्जिंग सोल्यूशन के तौर Adapto 100D लेकर आता है। इसके साथ इसमें 100 वॉट डेस्कटॉप चार्ज भी मिलता है। इसके साथ स्मार्ट एलइडी डिस्पले भी दिया गया है।

एक एडेप्टर से होंगे 5 डिवाइसेज चार्ज

पोर्ट्रॉनिक्स के इस एडेप्टर से आप एक समय में पांच डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। इसमें आप स्मार्टफोन टैबलेट और एक्सेसरीज को चार्ज कर सकते हैं। इस एडेप्टर में टाइप-C PD पोर्ट और दो USB-A पोर्ट भी दिया गया है। कभी जरूरत पड़ने पर कई डिवाइसेज आप इसके जरिए एक साथ चार्ज कर सकते हैं।

पोर्ट्रॉनिक्स एडाप्टर की खासियत

पोर्ट्रॉनिक्स एडाप्टर में आपको कई खास बातें देखने को मिलती है। जैसे कि इसमें स्मार्ट एलसीडी पावर डिस्पले मिलता है। इसके अलावा यह वोल्टेज व्हाट और चार्जिंग एक्टिविटी के बारे में रियल टाइम जानकारी आपको प्रदान करता है। इसमें आपको छोटी और डेस्क फ्रेंडली डिजाइन मिल जाती है। इसका क्लीन और अल्ट्रा कंपैक्ट डिजाइन केवल की उलझन को कम करने में बहुत सहायता करता है। इसे आप ऑफिस प्रोफेशनल वर्कस्टेशन और ट्रैवल सेटअप के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोर्ट्रॉनिक्स एडाप्टर की कीमत

पोर्ट्रॉनिक्स के इस एडेप्टर को आप 3999 की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस एडेप्टर के साथ आपको 6 महीने की वारंटी मिलती है। इस एडॉप्टर को आप चार्जर कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट अमेजॉन या फ्लिपकार्ट के साथ दूसरे बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

Read More:- वाहन खाई में गिरने से युवक की हादसे में हुई मौत, देर रात हुआ हादसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?