Home » राजनीति » Krabi Flight में हंगामा; देरी, गुस्सा और वायरल वीडियो ने IndiGo को कटघरे में खड़ा किया

Krabi Flight में हंगामा; देरी, गुस्सा और वायरल वीडियो ने IndiGo को कटघरे में खड़ा किया

Krabi Flight
Krabi Flight

Krabi Flight : मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 6E 1085 गुरुवार को अचानक सुर्खियों में आ गई, जब उड़ान से पहले ही विमान के भीतर तनाव का माहौल बन गया। तय समय से घंटों की देरी ने यात्रियों का धैर्य तोड़ दिया। हालात तब बिगड़े, जब पायलट ने ड्यूटी टाइम लिमिट खत्म होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस उड़ान को सुबह करीब 4:05 बजे रवाना होना था, लेकिन तकनीकी और संचालन से जुड़े कारणों के चलते विमान तीन घंटे से ज्यादा समय तक रनवे पर खड़ा रहा।

जिन यात्रियों को सुबह 10 बजे तक क्राबी पहुंचना था, वे दोपहर करीब 1 बजे जाकर वहां पहुंचे। लंबा इंतजार, कोई स्पष्ट सूचना न मिलना और आगे की यात्रा योजनाओं पर अनिश्चितता ने नाराजगी को और भड़का दिया।

Krabi Flight में हंगामा

जैसे ही पायलट के उड़ान से इनकार की जानकारी सामने आई, विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और केबिन क्रू के बीच बहस तेज हो गई। कुछ यात्रियों ने ऊंची आवाज में अपने ट्रैवल प्लान खराब होने की शिकायत की। इसी दौरान एक यात्री का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने विमान के इमरजेंसी एग्जिट डोर पर लात मार दी। पूरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में यात्रियों की नाराजगी और विमान के भीतर का तनाव साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइन की कार्यप्रणाली और यात्रियों के व्यवहार दोनों पर सवाल उठने लगे। कई यूजर्स ने फ्लाइट में देरी पर नाराजगी जताई, तो कुछ ने यात्रियों के हिंसक रवैये की आलोचना की।

घटना के बाद इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। एयरलाइन के अनुसार, उड़ान में देरी कई कारणों से हुई। पहले विमान का देर से पहुंचना, हवाई यातायात की भीड़ और चालक दल का निर्धारित ड्यूटी समय पूरा हो जाना। कंपनी ने कहा कि उड़ान सुरक्षा नियमों के तहत ही फैसला लिया गया।

दो यात्रियों पर कार्रवाई

इंडिगो ने बताया कि प्रतीक्षा के दौरान दो यात्रियों ने अनुचित व्यवहार किया, जिसके बाद उन्हें अनुशासनहीन घोषित किया गया। दोनों को विमान से उतारकर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान उसके लिए सर्वोपरि है। एयरलाइन ने अंत में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचने के लिए प्रक्रियाओं को और बेहतर किया जाएगा।

Read More : BMC में टूटा 25 साल का किला! महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा गठबंधन की आंधी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?