Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने किया लोगों का जीवन दुर्भर, तापमान में गिरावट और कोहरे में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने किया लोगों का जीवन दुर्भर, तापमान में गिरावट और कोहरे में बढ़ोतरी

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में बर्फीली हवाई चल रही है जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जा पहुंचा है, वही शीतलहर के चलते लोग परेशान है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है जिसकी वजह से यातायात भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

मध्यप्रदेश में कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट की वजह से आम जनता का जनजीवन बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही कोहरे की वजह से ही आता है प्रभावित होने से आम जनता को घंटों बैठकर ट्रेनों का वेट करना पड़ रहा है।

जेट स्ट्रीम से बड़ी ठंड

मौसम विभाग की माने तो जेट स्ट्रीम के चलते ठंड में तेजी देखने को मिल रही है। पश्चिम-उत्तर भारत के लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज रफ्तार से जेट स्ट्रीम की हवाएं चल रही है। जेट स्ट्रीम का असर मध्यप्रदेश पर देखने को मिल रहा है। ठंड में बढ़ोतरी हो गई है ऐसे में हल्की बारिश और बादल की भी संभावना बन सकती है।

कई शहरों में ठंड का प्रकोप

कई शहरों में ठंड का बहुत ज्यादा प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें कई शहरों के नाम है शहडोल, कल्याणपुर, शाहजहांपुर, कटनी, करौंदी, मंदसौर, राजगढ़, रीवा, दतिया, पचमढ़ी, उमरिया, नौगांव, मंडला, खजुराहो, सतना, दमोह, सीधी, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मलाजखंड और रतलाम, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन शहर का पारा भी गिर चुका है।

कोहरे से यातायात प्रभावित

कोहरे के चलते यातायात बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दृश्यता कम होने की वजह से ट्रेन बहुत लेट चल रही है। लोगों को घंटे स्टेशन पर बैठा रहना पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली ट्रेन समय से कम से कम 5 से 8 घंटे लेट चल रही है। जिसमें मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है।

Read More:- गुरुवार को करें सिद्ध मंत्रों का जाप, कुंडली में मजबूत होगा गुरु और कैरियर और कारोबार में मिलेगी सफलता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?