Home » उत्तर प्रदेश » मकर संक्रांति के स्नान से पहले उमड़ी माघ मेले में 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, पार्किंग का हुआ निर्माण

मकर संक्रांति के स्नान से पहले उमड़ी माघ मेले में 25 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, पार्किंग का हुआ निर्माण

Makar Sankranti:- प्रयागराज में संगम तट पर मेले का दूसरा स्नान पर वह मकर संक्रांति का 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति के स्नान के लिए लोग माघ मेले में अवश्य जाते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए जाते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि मकर संक्रांति के दिन नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी दौरान माघ मेले में 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

भक्तों की श्रद्धा और भाव को देखते हुए यह लगभग 12100 फिट लंबे घाटों का भी निर्माण किया गया। इसके अलावा पार्किंग भी यहां बहुत पास में तैयार की गई जिससे कि लोगों को आवागमन के लिए आसानी हो सके और लोगों को रैपीडो बाइक सेवा से भी मदद प्राप्त हो सके। मकर संक्रांति को लेकर यहां बहुत सी तैयारी की गई।

मेगा प्लान हुआ तैयार

मेले को लेकर मेगा प्लान को तैयार किया गया है। माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का यह कहना है कि भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात को लेकर लगभग 42 अस्थाई पार्किंग भी तैयार की गई है। जिसमें एक लाख से ज्यादा वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है।

घाटों का निर्माण किया गया

प्रयागराज के मध्य मेले में 2025-26 में 12100 फिट लंबे घाटों का निर्माण किया गया और इनमें जिन-जिन चीजों की आवश्यकता है। जैसे चेंजिंग रूम, पुआल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं की गई है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसीलिए सब व्यवस्थाएं की गई है।

गंगा में जल छोड़ा गया

गंगा नदी में लोगों की भीड़ को देखते हुए लगभग 8000 क्यूसेक जल छोड़ दिया गया है। प्रयागराज में गिरने वाली दोनों नदियों में लगभग 81 किया गया है। वही जल को निरंतर मॉनिटरिंग पर रखा गया है।

अन्य व्यवस्थाएं की गई

लोगों के लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक, माघ मेले में खुले में शौच मुक्त और दुर्गंध मुक्ति के साथ गंगा में जीरो डिस्चार्ज के लिए लगभग 25880 शौचालय, 11000 डस्टबिन, 10 लाख से ज्यादा लाइनर बैग, 25 सेक्शन वाहन और 3300 सफाई कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।

Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम का फिर बदला मिजाज, ठंड से कपकपा रहे लोग, उत्तरी एमपी में ठंड का प्रकोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?