Uttarakhand News:- उत्तराखंड में बाद कोटा में अचानक एक जंगली भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया जिसके बाद वह घायल हो गई। महिला के घायल होने के बाद यहां के स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में पहुंचा। इसके बाद महिला का उपचार शुरू किया गया। अपर यमुना वन प्रभात के एसडीओ साधूलाल का कहना है कि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून में रेफर किया गया है।
भालू के हमले से महिला हुई घायल
उत्तराखंड के वन क्षेत्राधिकार रवांई रेंज अपर वन विभाग बड़कोट द्वारा जानकारी मिली है कि सुबह अमर देवी पति गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़कोट पर स्थान नोनियाली नामे तोक में अचानक एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह लेकर उक्त महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया।
वन विभाग की टीम तैनात
भालू के हमले के बाद में इस क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात है। वही एक तरफ इधर सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर अंगद सिंह राणा का कहना है कि महिला के सिर पर अधिक चोट लगी हुई है। जिसकी वजह से एतिहात के लिए घायल महिला को हायर सेंटर देहरादून में रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज देहरादून के हायर सेंटर में किया जा रहा है।
Read More:- सीएम योगी का प्रगति पोर्टल पर योजनाओं और जन-शिकायतों के समाधान को लेकर मीडिया से संवाद





