Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में फिर एक बार सक्रिय होगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का असर आएगा साफ नजर

मध्यप्रदेश में फिर एक बार सक्रिय होगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का असर आएगा साफ नजर

Weather News:- मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से ठंड में तेजी नजर आ रही थी। लेकिन अब फिर एक बार 15 जनवरी के बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड और कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मावड़ा गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका साफ असर सीधा मध्यप्रदेश पर नजर आएगा।

सर्द हवाओं में हुई बढ़ोतरी

प्रदेश भर के उत्तरी जिलों में उत्तर से बर्फीली हवाएं आ रही है। जिससे कड़ाके की ठंड में और भी तीखापन नजर आ रहा है। प्रदेश के ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 610 डिग्री दर्ज किया गया है और दतिया और श्योपुर जैसे जिलों में बहुत ज्यादा मात्रा में ठंड पड़ रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन में पारा लगातार गिर रहा है। अब तक पारा गिरकर 10 डिग्री तक जा पहुंचा।

दिन में भी रात जैसी ठंड

सोमवार से लेकर आज तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कई शहरों में दिन के समय भी रात जैसी ठंड देखने को मिल रही है। दतिया में तापमान 19.8 डिग्री दर्ज हुआ है, ग्वालियर में 21.8 डिग्री, पचमढ़ी में 21.02 डिग्री, नौगांव में 21.6 डिग्री, रीवा में 22.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। तापमान में बदलाव के कारण ठंड में और भी ज्यादा बढ़ोतरी नजर आ रही है।

पश्चिमी विक्षोंभ का असर आएगा नजर

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोंभ का असर मध्यप्रदेश पर साफ देखने को मिलेगा। जिसके चलते ठंड और ज्यादा बढ़ेगी और प्रदेश भर में कोहरा नजर आएगा। जिसके चलते दिल्ली से भोपाल, इंदौर, और उज्जैन आने जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चलेगी। यातायात पर भी मौसम का असर साफ़ देखने को मिल रहा है। ट्रेनें घंटो लेट चल रही है।

Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव का नजारा, जाने आज के ताजा मार्केट में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?