Home » बिजनेस » e-Passport की भारत में एंट्री, जानिए आवेदन से लेकर फीस तक पूरी जानकारी

e-Passport की भारत में एंट्री, जानिए आवेदन से लेकर फीस तक पूरी जानकारी

e-Passport
e-Passport

e-Passport in India : देश में पासपोर्ट व्यवस्था अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। भारत में e-Passport की शुरुआत हो गई है, जो सुरक्षा और तकनीक दोनों के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दिखने में यह पासपोर्ट बिल्कुल सामान्य पासपोर्ट जैसा ही होता है, लेकिन इसकी पहचान इसके कवर पेज पर बने छोटे से गोल्डन चिप चिन्ह से होती है। यही चिप इसे पारंपरिक पासपोर्ट से अलग बनाती है।

e-Passport की फीस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सामान्य पासपोर्ट के बराबर ही है। अगर आवेदक तत्काल सेवा का विकल्प चुनता है, तो शुल्क बढ़कर लगभग 3500 से 4000 रुपये तक हो सकता है।

e-Passport में क्या है खास?

e-Passport के अंदर एक सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है, जिसमें पासपोर्ट धारक की अहम जानकारियां डिजिटल फॉर्म में स्टोर रहती हैं। इसमें नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर के साथ-साथ बायोमेट्रिक डेटा, फिंगरप्रिंट और अन्य व्यक्तिगत विवरण सुरक्षित रहते हैं। यह चिप पासपोर्ट के अंदर लगी होती है, जबकि कवर पर बना निशान सिर्फ इसकी पहचान के लिए होता है। इससे इमिग्रेशन के दौरान पहचान जल्दी और ज्यादा सुरक्षित तरीके से हो सकेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

e-Passport के लिए आवेदन की सुविधा लगभग सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है। चाहे आप पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हों या पुराने पासपोर्ट का रिन्यूअल करा रहे हों, दोनों ही स्थितियों में e-Passport के लिए आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सभी शहरों में एक साथ शुरू नहीं हुई है। जिन शहरों में यह सेवा उपलब्ध है, वहीं के आवेदक e-Passport का विकल्प चुन सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

  • e-Passport के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया जाता है।
  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है।
  • पहले से रजिस्टर्ड यूजर सीधे लॉगइन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
  • अगला चरण पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट लेने का होता है, जहां जाकर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद पासपोर्ट सीधे आपके पते पर भेज दिया जाता है।

देखें फीस

पासपोर्ट टाइप फीस
36 पेज वाली बुक 1500 रुपये
60 पेज वाली बुक 2000 रुपये

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

e-Passport के लिए सामान्य पासपोर्ट की तरह ही दस्तावेज मांगे जाते हैं। पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड मान्य है। पते के प्रमाण के लिए बिजली का बिल जैसे दस्तावेज जमा करने होते हैं। जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Read More : Realme का सुपर शार्प स्क्रीन वाला Pad 3 हुआ लॉन्च, मार्केट में मचा रहा गर्दा, जाने फीचर्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?