हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत ही खास महत्व होता है। माघ महीना साल का 11वां महीना माना जाता है। इस समय सूर्य उत्तरायण होता है। ऐसे में अगर सूर्य देव को जल चढ़ाया जाए और पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उनकी उपासना की जाए तो ऐसे में खास फल की प्राप्ति होती है। सूर्य देव प्रसन्न होकर कृपा बनाए रखते हैं। माघ का महीना बेहद पवित्र होता है। इस महीने में कई त्यौहार पढ़ने वाले हैं। आइए इस पवित्र महीने में कौन-कौन से व्रत और त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
माघ महीने का महत्व
माघ के पवित्र महीने में अगर आप सूर्य देव की पूजा आराधना पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं तो आपको विशेष फल प्राप्त होता है। इस माघ महीने के दौरान हिंदू धर्म की मान्यता है कि जो भी स्नान दान आदि कार्य करता है, उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में इस माघ महीने को बेहद पवित्र माना गया है।
माघ महीने में दान पुण्य करें
माघ के महीने में दान पुण्य का बहुत ही खास महत्व है। अगर आप इस महीने में दान और पुण्य करते हैं तो आपको बहुत शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की पूजा आराधना और माघ महीने में पवित्र नदियों के संगम में स्नान करने से आपके जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। माघ महीना बेहद पवित्र है इस दौरान दान और पुण्य जरूर करें।
त्यौहारों की लिस्ट
| तारीख | दिन | व्रत-त्योहार |
| 6 जनवरी 2026 | मंगलवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति |
| 16 जनवरी 2026 | शुक्रवार | शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
| 18 जनवरी 2026 | रविवार | माघ अमावस्या |
| 23 जनवरी 2026 | शुक्रवार | बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा |
| 29 जनवरी 2026 | गुरुवार | जया एकादशी |
| 30 जनवरी 2026 | शुक्रवार | शुक्र प्रदोष व्रत |
| 1 फरवरी 2026 | रविवार | माघ पूर्णिमा व्रत |
Read More:- छोटा वैक्यूम क्लीनर अब घर लाए केवल 4500 रुपए में, मिनटो में होगा अब घर साफ-सुथरा





