Home » उत्तराखंड » भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की गई जान, कार पेड़ में टकराने से हुई दुर्घटना, मौके पर गई जान

भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की गई जान, कार पेड़ में टकराने से हुई दुर्घटना, मौके पर गई जान

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के हरिद्वार के धनोरी चौकी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान भाजपा नेता की दुर्घटना के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिली है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर रुड़की और धनौरी के बीच वाले मार्ग पर कर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी खबर मिली मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

कार हुई अनियंत्रित

भाजपा नेता गुरुवार को अपनी कार से किसी काम के सिलसिले में रुड़की से धनौरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रुड़की और धनौरी के बीच की सड़क जहां से दो सड़के आती है इस स्थान पर कार बीच में अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसकी वजह से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रविंद्र कुमार ने की मामले की पुष्टि

भाजपा नेता की मौत को लेकर इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में भाजपा नेता अमित सैनी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंचा दी गई है। फिलहाल परिवार जनों से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है परिवार के लोगों से तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले की आगे जांच होगी।

Read More:- सोना-चांदी के भाव फिर चढ़े परवान, जाने आज के ताजा मार्केट में भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?