Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के मुताबिक पति-पत्नी गलती से भी ना लगाए इस दिशा में अपनी तस्वीर, वरना होंगे कई नुकसान

वास्तु के मुताबिक पति-पत्नी गलती से भी ना लगाए इस दिशा में अपनी तस्वीर, वरना होंगे कई नुकसान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पति-पत्नी का खुशहाल जीवन हो और रिश्ता अच्छा बना रहे। इसके लिए पति पत्नी को अपनी फोटो सही दिशा में लगानी चाहिए। सही दिशा में लगी हुई फोटो जीवन में प्रेम संबंध को और गहरा करती है रिश्तो में मिठास आती है और एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है। वहीं अगर गलत दिशा में फोटो लगाई जाए तो इसे झगड़ा और गलतफहमियां साथ ही अलग होने का खतरा बना रहता है। इसलिए हमेशा पति-पत्नी को सही दिशा में तस्वीर लगाना बहुत जरूरी होता है।

किस दिशा में तस्वीर ना लगाएं

पति-पत्नी को गलती से भी अपने वैवाहिक जीवन की तस्वीर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगना चाहिए, क्योंकि यह देवताओं का स्थान होता है। अगर आप इस दिशा में तस्वीर लगाते हैं तो इससे आपके कुल देवता नाराज हो जाते हैं, साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आने लगती है। वही स्वास्थ्य से जुड़ी भी कई समस्याएं होती है पति-पत्नी के बीच में झगड़े होते हैं और विवाहित जीवन में अशांति बनी रहती है।

किस दिशा में तस्वीर लगाएं

पति-पत्नी को हमेशा वास्तु के हिसाब से दक्षिण और पश्चिम दिशा में अपनी तस्वीर लगाना चाहिए। इससे रिश्ते मजबूत बनते हैं रिश्तो में स्थिरता आती है और रिश्ते में मजबूती आती है प्रेम बढ़ता है और विश्वास बढ़ता है। हमेशा पति पत्नी को अपने मुस्कुराते ही तस्वीर लगानी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं।

फोटो लगाने की सही जगह

पति-पत्नी को हमेशा अपनी फोटो बेडरूम में लगानी चाहिए। बेडरूम के दक्षिण पश्चिम दीवार पर इस फोटो को लगाए। फोटो हमेशा बेड के सिरहाने हो पैरों के नीचे नहीं। फोटो इतनी ऊंचाई पर होनी चाहिए कि उठते बैठते आपको फोटो नजर आनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो दांपत्य जीवन में शुभ समृद्धि और समझदारी बनी रहती है साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है।

Read More:- माघ मेले में परिवहन निगम की व्यवस्था हुई पूर्ण, 500 बसें चलेंगी, जाने पूरी खबर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?