Home » उत्तर प्रदेश » माघ मेले में परिवहन निगम की व्यवस्था हुई पूर्ण, 500 बसें चलेंगी, जाने पूरी खबर

माघ मेले में परिवहन निगम की व्यवस्था हुई पूर्ण, 500 बसें चलेंगी, जाने पूरी खबर

UttarPradesh News:- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला लगने जा रहा है। प्रयागराज में नए साल 2026 में माघ मेला लगने वाला है। माघ मेले की तैयारी को लेकर जोरो शोरों से व्यवस्थाएं की जा रही है। माघ मेले को लेकर परिवहन निगम की तरफ से तैयारी पूरी की जा चुकी है। इन तैयारी के तहत लखनऊ परिक्षेत्र में लगभग 500 बसें चलेंगी। 50 बसें इसमें रिजर्व रहेगी और 100 बसें अमृत स्नान पर्वों पर अतिरिक्त चलाई जाएगी। तैयारी बहुत जोरों शोरों से की जा रही है।

व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले इस माघ मेले के लिए लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है की बेलाकछार वह झूंसी-पटेलनगर में दो स्थाई बस स्टैंड तैयार किए गए हैं। बेलाकछार में अस्थाई बस अड्डे के लिए रायबरेली डिपो से 110 चारबाग से 80 अवध बस अड्डे से 50 आलमबाग टर्मिनल से 30 और बाराबंकी से 30 समय कुल 300 बसों का संचालन किया जाएगा। इन सभी बसों में लगभग 205 बसें निगम की और 95 अनुबंध रहेगी। इस प्रकार में बसों का संचालन किया जाएगा।

इन इलाकों से चलेंगी बसे

प्रयागराज के इस माघ मेले के लिए झूंसी पटेल बाग अस्थाई बस स्टैंड के लिए केसर बाग बस डिपो से लगभग 75 बसें दी जाएगी। इसके बाद 25 रिज़र्व में रहेगी और उपनगरीय डिपो से 10 और हैदरगढ़ की 90 बसे वहीं 65 का संचालन होगा 25 रिज़र्व में रहेगी और इस तरह लगभग 200 बसों का संचालन किया जाएगा। वही 150 निगम की ओर और 50 अनुबंधित बसें रहेगी। इस तरह इस माघ मेले की व्यवस्था के लिए लगभग 500 बसें चलाई जाएगी।

Read More:- उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?