Home » स्पोर्ट्स » Cricket Dictionary: घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स की हो रही चर्चा, स्टेडियम से टीम इंडिया तक का सफर

Cricket Dictionary: घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करने वाले प्‍लेयर्स की हो रही चर्चा, स्टेडियम से टीम इंडिया तक का सफर

Cricket Dictionary
Cricket Dictionary

Cricket Dictionary : इंटरनेशनल क्रिकेट की चकाचौंध के बीच अक्सर घरेलू क्रिकेट की असली ताकत पर कम ध्यान जाता है। जबकि हकीकत यही है कि टीम इंडिया की रीढ़ यहीं से तैयार होती है। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि पहचान बनाने का सबसे बड़ा मंच होते हैं। हाल के दिनों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना और ईशान किशन की शानदार घरेलू वापसी इस बात का ताजा उदाहरण है कि घरेलू क्रिकेट कभी पीछे नहीं होता। घरेलू क्रिकेट के 3 फॉर्मेट में खिलाड़ी को अलग-अलग तरीके से तराशते हैं।

कई बार इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर दोबारा चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लेते हैं। ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए झारखंड को खिताब दिलाया और सबसे ज्यादा रन बनाकर दिखा दिया कि फॉर्म वापस लाने का सबसे सही मंच घरेलू क्रिकेट ही है।

Cricket Dictionary

ऐसे में इसे टैलेंट की नर्सरी भी कहा जाता है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट को खिलाड़ी की असली परीक्षा माना जाता है। यह 4 या 5 दिन तक चलने वाला फॉर्मेट होता है, जहां धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती की जरूरत पड़ती है। भारत में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और दिलीप ट्रॉफी इस श्रेणी के बड़े टूर्नामेंट हैं। इसी तरह इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया की शेफील्ड शील्ड भी इसी फॉर्मेट में आती हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट

बता दें कि लिस्ट-ए क्रिकेट को वनडे क्रिकेट की सीढ़ी कहा जाता है। इसमें आमतौर पर 50 ओवर के मुकाबले खेले जाते हैं और एक मैच आठ घंटे के भीतर खत्म हो जाता है। भारत में विजय हजारे ट्रॉफी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां मुंबई, दिल्ली, बिहार जैसे राज्य अपनी टीमों के साथ उतरते हैं। यह फॉर्मेट खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने, रन चेज करने और रणनीति बनाने की समझ देता है, जो कि उनके लिए बहुत गी ज्यादा फादयेदंम होता है।

टी20 क्रिकेट

टी20 क्रिकेट सबसे छोटा लेकिन सबसे रोमांचक फॉर्मेट है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, IPL और टी20 इंटरनेशनल इसी श्रेणी में आते हैं। करीब तीन घंटे में खत्म होने वाले इन मुकाबलों में खिलाड़ी को हर गेंद पर फैसला लेना होता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहले वनडे फॉर्मेट में खेली जाती थी, जिसे बाद में टी20 में बदला गया। आज यही टूर्नामेंट कई युवाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।

Read More : Earthquake: 4.4 की तीव्रता से कांपी कच्छ की धरती, सुबह घर से बाहर निकले लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?