Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में छोटे भाई के हाथ कटवाने के जुर्म में भाई-भाभी पुलिस की हिरासत में, आज होंगे कोर्ट में पेश

उत्तराखंड में छोटे भाई के हाथ कटवाने के जुर्म में भाई-भाभी पुलिस की हिरासत में, आज होंगे कोर्ट में पेश

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव से एक बहुत डरावनी दुर्घटना सामने आई है। इस गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर हाथ कटवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की हिरासत में दे दिया। आज दोनों पति-पत्नी को इस जुर्म के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच में लग चुकी है। इस मामले की जांच की जा रही है और मौके से साध्य जुटाने की तैयारी फॉरेंसिक टीम कर रही है।

छोटे भाई के साथ की मारपीट

बालगंगा तहसील के लसियाल गांव में यह घटना हुई है। इस गांव के निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट जो की 25 साल के हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को रात के समय महाराष्ट्र के गांव पहुंचे तब उसके बड़े भाई पूर्व सिंह और भाभी अंजलि ने उसे कमरे में जाकर मारा पीटा इसके बाद में पीड़ित ने वहां से भागने का प्रयास किया तब दरवाजे के पास खड़ी हुई उसकी भाभी ने उसे पर चाकू से जानलेवा हमला किया। इस हमले में पीड़ित के दोनों हाथ बहुत ही बुरी तरह से जख्मी हो गए इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागकर निकला।

मदद के लिए भाग

पीड़ित का कहना है कि वह रात को इसी गांव में रह रहे नेपालियों के घर भागा। जिसके बाद सुबह होने का इंतजार करने लगा और सुबह होने के बाद उसके चाचा के घर मदद के लिए गया लेकिन उसे वहां से मदद नहीं मिली। इसके बाद उसने दिन भर अपना समय घर में निकाला और शाम के समय उसका बड़ा भाई ही उसे बलेश्वर अस्पताल में लेकर गया।

अब ऐसे में डॉक्टर का कहना था कि एक हाथ बच सकता है और ऐसा कहकर डॉक्टर ने मरहम पट्टी करके उसे बिलखी की से हायर सेंटर भिजवाया इसके बाद उसे ऋषिकेश के बड़े अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में उसने अपने हाथ बचाने की अपील की लेकिन जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके दोनों हाथ कटे हुए थे। अस्पताल में पीड़ित के दोनों हाथ काट दिए गए थे।

भाई भाभी की गिरफ्तारी

पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट ने बताया कि उसका घर में किसी तरह से किसी से कोई झगड़ा नहीं था और ना ही किसी से कोई परेशानी थी। इसके बाद भी उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। थाना अध्यक्ष अजय कुमार जाटव का कहना है कि पीड़ित के द्वारा दी गई नामजर तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व सिंह और भाभी अंजलि को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। आज इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना है।

Read More:- मथुरा वृंदावन की यात्रा कर लौट रहे आकाश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार को लगा सदमा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?