Home Loan : नए साल की दस्तक से पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बढ़ती महंगाई और ऊंची EMI से जूझ रहे लोगों के लिए यह फैसला किसी तोहफे से कम नहीं है। बैंक ने 18 दिसंबर 2025 से चुनिंदा रिटेल लोन प्रोडक्ट्स पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जो घर खरीदने, वाहन लेने या निजी जरूरतों के लिए कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं। घर का सपना देख रहे लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत होम लोन में दी गई है। लंबी अवधि के लोन में EMI में अच्छी-खासी बचत होगी, जिससे मध्यम वर्ग को खास फायदा मिलने की उम्मीद है।
यूनियन बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट की कमी की है। अब जहां पहले यह दर 7.45 प्रतिशत सालाना से शुरू होती थी, वहीं अब यह घटकर 7.15 प्रतिशत सालाना हो गई है।
Home Loan: व्हीकल लोन
कार या दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी बैंक ने राहत दी है। व्हीकल लोन की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है। अब यह दर 7.90 प्रतिशत की जगह 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू होगी। ऑटो सेक्टर में पहले से ही हलचल तेज है और इस फैसले से वाहन बिक्री को और रफ्तार मिलने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ा फायदा पर्सनल लोन लेने वालों को मिला है। यूनियन बैंक ने इस श्रेणी में 160 बेसिस पॉइंट तक की भारी कटौती की है। पहले जहां पर्सनल लोन की ब्याज दर 10.35 प्रतिशत सालाना से शुरू होती थी, अब वह घटकर 8.75 प्रतिशत सालाना हो गई है।
ग्रीन फाइनेंस
शादी, मेडिकल जरूरत या अन्य निजी खर्चों के लिए लोन लेने वालों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। ब्याज दरों में कटौती के साथ-साथ बैंक पर्यावरण के अनुकूल निवेश को भी बढ़ावा दे रहा है। एलिजिबल ग्रीन फाइनेंस होम लोन और व्हीकल लोन पर ग्राहकों को अतिरिक्त 0.10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे ईको-फ्रेंडली ऑप्शन को अपनाने वालों को एक्ट्रा लाभ मिलेगा। यूनियन बैंक का यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नीतियों से जुड़ा माना जा रहा है।
आरबीआई ने 5 दिसंबर 2025 को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, जिसके बाद यह 5.25 प्रतिशत पर आ गया। साल 2025 में यह चौथी कटौती थी और पूरे साल में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कमी दर्ज की गई।
Read More : Vaishno Devi: यात्रा के नियमों में बदलाव, जानें से पहले जान लें; वरना हो सकती है परेशानी!





