Home » राजनीति » Bihar News: नितिन नबीन का पटना में भव्य रोड शो, उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

Bihar News: नितिन नबीन का पटना में भव्य रोड शो, उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

Bihar News
Bihar News

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे। उनका यह दो दिवसीय दौरा पहले ही सियासी तौर पर खास माना जा रहा था। जैसे ही उनका विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरा, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। दिल्ली से पटना पहुंचते ही नितिन नबीन खुले रथ पर सवार हुए और यहीं से भव्य रोड शो का आगाज हुआ। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद रहे। एयरपोर्ट परिसर से निकलते ही पूरा इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया और नारेबाजी से माहौल पूरी तरह चुनावी हो उठा।

एयरपोर्ट गेट के बाहर हालात ऐसे बने कि रथ करीब पांच मिनट तक आगे नहीं बढ़ सका। फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों की आवाज और समर्थकों की भीड़ ने सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा ले ली। पुलिस और प्रशासन को भीड़ को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद, किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण रखा गया।

Bihar News : दिखा पारंपरिक रंग

नितिन नबीन के स्वागत को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। रथ यात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र बने। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भोजपुरी गीतों पर नृत्य कर माहौल को उत्सव में बदल दिया। जगह-जगह स्वागत द्वार और पुष्प वर्षा ने रोड शो को किसी बड़े जश्न जैसा रूप दे दिया। भव्य रोड शो का असर यातायात पर भी पड़ा। एयरपोर्ट क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। कई वाहन फंसे नजर आए, जबकि फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्रियों को मजबूरी में पैदल चलना पड़ा। यातायात पुलिस ने धीरे-धीरे व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की।

उमड़ी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रथ एयरपोर्ट गेट से बाहर निकला, सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। लोग मोबाइल कैमरों से पल को कैद करते दिखे। सुरक्षा बल लगातार रथ के आगे-पीछे घेरे बनाकर मार्ग साफ रखने में जुटे रहे। इसके बाद रथ एयरपोर्ट मोड़ से नेहरू पथ की ओर बढ़ता चला गया। करीब 6 किलोमीटर लंबा यह रोड शो मिलर हाई स्कूल मैदान में जाकर समाप्त होना है। पूरे रास्ते नितिन नबीन रथ पर खड़े होकर हाथ हिलाते रहे और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

पुलिस बल रहा तैनात

उन्होंने कहा कि यह पद नहीं, बल्कि संगठन और सरकार के बीच सेतु बनने की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में बिहार की भूमिका अहम होगी और भाजपा इसे पूरी ताकत से निभाएगी। रोड शो के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। हालांकि भीड़ के कारण कुछ देर के लिए शहर की रफ्तार थम गई थी, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो गया।

Read More : Aravalli Row: अरावली रेंज की सुरक्षा का मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, समीक्षा की मांग की गई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?