Bhopal Metro : मध्य प3देश की राजधानी भोपाल के लिए कल का दिन यानि 20 दिसंबर काफी खास और एतिहासिक होने वाला है। दरअसल, कल लोगों को मेट्रो का तोहफा मिलेगा, जिसके लिए कई सालों से इंतजार जारी है। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने इसका पूरा मुआयना कर लिया है। हर एक रिपोर्ट अच्छे से जांच ली गई है। इस सेवा की शुरूआत से आम को बड़ी राहत मिलने वाली है। एम्स नगर मेट्रो स्टेशन से शुरू होने जा रहा भोपाल मेट्रो का पहला सफर उस परियोजना का नतीजा है, जिसकी कल्पना 2009 में की गई थी। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह सपना साकार होने में पूरे 16 साल लगा देगा।
2011 में डीपीआर बनाने के आदेश हुए और 2018 में पहला वर्क ऑर्डर जारी हुआ। एमपी मेट्रो कॉरपोरेशन ने भोपाल और इंदौर में एक साथ काम शुरू किया, लेकिन रफ्तार में फर्क साफ दिखा। इंदौर मेट्रो सात महीने पहले शुरू हो गई, जबकि भोपाल में परियोजना बार-बार अटकती रही।
Bhopal Metro: कोविड बना रुकावट
2019 में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम शुरू हुआ। लक्ष्य था 2022 तक इसे पूरा करना, लेकिन 2020 में कोविड-19 ने पूरे प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगा दिया। 2021 भी लगभग यूं ही गुजर गया। काम दोबारा शुरू हुआ तो मजदूरों की भारी कमी सामने आ गई, जिससे निर्माण की रफ्तार फिर सुस्त पड़ गई। साल 2022 में हालात कुछ संभले। मजदूर लौटे और काम ने गति पकड़ी, लेकिन तभी मशीनों की दिक्कत सामने आई। इसके बावजूद सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक पिलर खड़े हुए, गर्डर रखे गए और पटरियां बिछने लगीं। करीब 70 फीसदी एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार हो चुका था।
सुभाष नगर से AIIMS
| सुभाषनगर | KV | DB मॉल | MP नगर | RKMP | DRM | अलकापुरी | एम्स |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 9:40 AM | 9:43 AM | 9:47 AM | 9:51 AM | 9:54 AM | 9:58 AM | 10:02 AM | 10:05 AM |
| 10:55 AM | 10:58 AM | 11:02 AM | 11:06 AM | 11:09 AM | 11:13 AM | 11:17 AM | 11:20 AM |
| 12:10 PM | 12:13 PM | 12:17 PM | 12:21 PM | 12:24 PM | 12:28 PM | 12:32 PM | 12:35 PM |
| 1:25 PM | 1:28 PM | 1:32 PM | 1:36 PM | 1:39 PM | 1:43 PM | 1:47 PM | 1:50 PM |
| 2:40 PM | 2:43 PM | 2:47 PM | 2:51 PM | 2:54 PM | 2:58 PM | 3:02 PM | 3:05 PM |
| 3:55 PM | 3:58 PM | 4:02 PM | 4:06 PM | 4:09 PM | 4:13 PM | 4:17 PM | 4:20 PM |
| 5:10 PM | 5:13 PM | 5:17 PM | 5:21 PM | 5:24 PM | 5:28 PM | 5:32 PM | 5:35 PM |
| 6:25 PM | 6:28 PM | 6:32 PM | 6:36 PM | 6:39 PM | 6:43 PM | 6:47 PM | 6:50 PM |
| 7:00 PM | 7:03 PM | 7:07 PM | 7:11 PM | 7:14 PM | 7:18 PM | 7:22 PM | 7:25 PM |
AIIMS से सुभाष नगर
| AIIMS | अलकापुरी | DRM | RKMP | MP नगर | DB मॉल | KV सुभाषनगर |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 9:00 AM | 9:03 AM | 9:07 AM | 9:11 AM | 9:14 AM | 9:18 AM | 9:22 AM |
| 10:15 AM | 10:18 AM | 10:22 AM | 10:26 AM | 10:29 AM | 10:33 AM | 10:37 AM |
| 11:30 AM | 11:33 AM | 11:37 AM | 11:41 AM | 11:44 AM | 11:48 AM | 11:52 AM |
| 12:45 PM | 12:48 PM | 12:52 PM | 12:56 PM | 12:59 PM | 1:03 PM | 1:07 PM |
| 2:00 PM | 2:03 PM | 2:07 PM | 2:11 PM | 2:14 PM | 2:18 PM | 2:22 PM |
| 3:15 PM | 3:18 PM | 3:22 PM | 3:26 PM | 3:29 PM | 3:33 PM | 3:37 PM |
| 4:30 PM | 4:33 PM | 4:37 PM | 4:41 PM | 4:44 PM | 4:48 PM | 4:52 PM |
| 5:45 PM | 5:48 PM | 5:52 PM | 5:56 PM | 5:59 PM | 6:03 PM | 6:07 PM |
| 7:00 PM | 7:03 PM | 7:07 PM | 7:11 PM | 7:14 PM | 7:18 PM | 7:22 PM |
देखें किराया
| स्टेशन | किराया (रुपए) |
|---|---|
| 1 से 2 स्टेशन | 20 |
| 3 से 5 स्टेशन | 30 |
| 6 से 8 स्टेशन | 40 |
पहला ट्रायल रन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 3 अक्टूबर 2023 को पहला ट्रायल रन हुआ। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने खुद मेट्रो में सफर किया और इसे जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। तब उम्मीद जगी कि अब देरी खत्म होगी, लेकिन आगे और मोड़ बाकी थे। पहले मेट्रो सिर्फ सुभाष नगर से रानी कमलापति तक चलनी थी, लेकिन बाद में इसे एम्स स्टेशन तक बढ़ा दिया गया। 3.4 किलोमीटर की इस बढ़ोतरी से प्रायोरिटी कॉरिडोर की कुल लंबाई 7.4 किलोमीटर हो गई, जिससे काम और जटिल हो गया।
भोपाल के सपनों को मिल रही है नई उड़ान!
20 दिसंबर 2025 — एक ऐतिहासिक दिन, होने जा रहा है भोपाल मेट्रो यात्री सेवा का शुभारंभ।
8 स्टेशन | 7 किमी का तेज़ सफर | विश्वस्तरीय सुविधाएँ ????
यह सिर्फ़ शुरुआत नहीं,
यह है बदलते भोपाल की बढ़ती रफ़्तार! #MPM #MPMetro#BhopalMetro pic.twitter.com/aYV5zpWwHH— Bhopal Metro Rail (@OfficialMPMetro) December 19, 2025
स्टील ब्रिज ने बढ़ाई मुश्किलें
रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाला स्टील ब्रिज सबसे बड़ी अड़चन साबित हुआ। रेलवे द्वारा किया जाने वाला यह काम सालभर से ज्यादा समय तक लटका रहा। मेट्रो का एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार खड़ा रहा, लेकिन ब्रिज के बिना कनेक्टिविटी अधूरी थी। 2022, फिर 2023, फिर अप्रैल-मई 2024, अक्टूबर 2024 और जुलाई 2025 भोपाल मेट्रो की लॉन्च डेट बार-बार बदली। हालांकि, आखिरकार अब 20 दिसंबर 2025 को इसका लोकार्पण तय हुआ है और 21 दिसंबर से आम लोग इसमें सफर कर सकेंगे।
8 स्टेशन
- सुभाष नगर
- केवी बोर्ड ऑफिस चौराहा
- एमपी नगर
- रानी कमलापति
- डीआरएम ऑफिस
- अलकापुरी
- AIIMS
ऑरेंज लाइन एम्स से करोंद चौराहा तक 16.74 किलोमीटर और ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरी तिराहा तक 14.21 किलोमीटर लंबी होगी।
Read More : SIR In CG: कोंटा विधानसभा की बदल सकती है चुनावी तस्वीर, 18.15% मतदाता सूची से किए जाएंगे बाहर!




