Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा लाता है दुर्भाग्य, जाने इसके 3 बड़े नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा लाता है दुर्भाग्य, जाने इसके 3 बड़े नुकसान

Vastu Tips:- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कोई भी ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए जो घर में दुर्भाग्य और नेगेटिव एनर्जी लेकर आए। वास्तु की माने तो अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा रहता है तो इससे कई प्रकार की नेगेटिव एनर्जी आपके घर में प्रवेश कर जाती है। इससे घर में कई प्रकार के नुकसान होते हैं और हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

घर में अगर टूटा हुआ शीशा है तो उसे तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए टूटा हुआ शीशा बिल्कुल भी घर में ना रखें क्योंकि यह घर के लिए दुर्भाग्य माना जाता है। घर में टूटा हुआ शीशा किस तरह से दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा को लेकर आता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

घर में होगा कलेश

टूटा हुआ शीशा घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आता है साथ ही इससे घर में लगातार कलेश बना रहता है। घर में रहने वाले लोग आपस में किसी न किसी बात को लेकर उलझते रहते हैं और रोजाना झगड़े होते हैं साथ ही छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा बढ़ जाता है और घर की और मानसिक स्थिति की शांति पूरी तरह से भंग हो जाती है। इसके लिए आपको घर में टूटा हुआ शीशा बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

आर्थिक स्थिति में गिरावट

घर में टूटा हुआ शीशा अगर आप रखते हैं तो वास्तु के मुताबिक आपके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर मे टूटे हुए कांच का होना आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव तो डालता ही है साथ ही घर के सदस्यों पर भी बहुत बड़ा बुरा प्रभाव डालता है। अगर आपके घर में किसी भी तरह का टूटा हुआ कांच है तो उसे तुरंत बाहर निकाल दे।

काम अटकना

अगर आपके घर में टूटा हुआ शीशा मौजूद है इससे आपके जीवन में कई प्रकार के प्रभाव देखने को मिलते हैं, जैसे कि मानसिक तनाव बढ़ते रहता है साथ ही नींद भी प्रभावित होती है। इतना ही नहीं घर में हर काम में कोई ना कोई बड़ा आते रहती है। इसलिए घर से टूटा हुआ शीशा बाहर फेंक दे। ताकि आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या ना आ सके।

Read More:- ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार’ के तहत युवाओं को मिल रहा 10 लाख का ब्याज मुक्त लोन, जाने आवेदन की प्रक्रिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?