Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार ठंड अपना असर दिखाती नजर आ रही है। वही कोहरा भी लगातार पाव पसार रहा है। रोजाना कोहरा घना होता जा रहा है। तेज ठंडी हवाओं के साथ मध्य प्रदेश में शीतलहर चल रही है। एमपी में 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट तो वही 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में कई शहरों का पारा 6 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो 17 दिसंबर तक ऐसी ही ठंड रहने की संभावना जताई जा रही है इसके बाद 17 दिसंबर के बाद और भी ज्यादा। तेज ठंड होगी।
12 जिलों में हुआ ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा लगातार घना होता जा रहा है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।
तापमान फिर गिरा
मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान गिरा है। मध्य प्रदेश में भोपाल का तापमान 5.8 डिग्री तो वही इंदौर का तापमान 6.6 डिग्री, ग्वालियर का तापमान 9.1 डिग्री, उज्जैन का तापमान 9.3 और जबलपुर का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहा है। जिसके चलते ठंड लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह
मौसम विभाग ने सभी को ऐसी कड़कड़ती ठंड और घने कोहरे में सतर्क रहने की जरुरत है। ऐसे में वाहनों को धीमी गति से चलाएं और सर्दी खांसी या किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग की तरफ से इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है कि ठंड में थोड़ा बच कर रहे। इसके साथ ही 17 दिसंबर से रात से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसलिए ठंड से बचकर रहे।
Read More:- आज लांच होने जा रहा सबसे पतला और आकर्षक लुक वाला Motorola का स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत





