Home » राजनीति » BMC Election Date: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल

BMC Election Date: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होंगे निकाय चुनाव, 30 दिसंबर तक नामांकन दाखिल

BMC Election Date
BMC Election Date

BMC Election Date : करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख तय हो गई है। साल 2022 से अटके पड़े नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव अब 15 जनवरी को कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। वोटिंग के ठीक अगले दिन यानी 16 जनवरी को मतगणना होगी और साफ हो जाएगा कि जनता ने किसके सिर पर भरोसे का ताज रखा है। इस बार चुनाव का दायरा काफी बड़ा है। अब 15 जनवरी को होने वाला यह चुनाव तय करेगा कि तीन साल बाद महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति में किसका दबदबा कायम होता है।

पूरे राज्य में 29 नगर निगम, 32 जिला परिषद और 336 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा। इसके लिए कुल 10,111 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। चुनाव में 1 जुलाई 2025 को तैयार की गई संशोधित मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि वोटर लिस्ट को लेकर कोई विवाद न रहे।

BMC Election Date: पूरा शेड्यूल

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अगर कोई उम्मीदवार बाद में पीछे हटना चाहता है, तो उसके लिए 2 जनवरी 2026 आखिरी तारीख होगी। इसके बाद 3 जनवरी तक सभी उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग ने साफ किया है कि इस बार नॉमिनेशन फॉर्म सिर्फ ऑफलाइन ही जमा किए जाएंगे।

मुंबई समेत बड़े शहरों पर सबकी नजर

राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे बड़े शहरों के नगर निगम चुनाव सबसे ज्यादा अहम माने जा रहे हैं। खासतौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC का चुनाव पूरे राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकता है। BMC देश के साथ-साथ एशिया का भी सबसे बड़ा नगर निगम है। इसका बजट कई छोटे राज्यों के सालाना बजट से ज्यादा माना जाता है। ऐसे में हर पार्टी यहां पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। BMC पर लंबे समय तक अविभाजित शिवसेना का दबदबा रहा है। अब शिवसेना के बंटवारे के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद

इस बार वोटरों की संख्या में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनुमान है कि करीब 3 करोड़ 48 लाख नए वोटर इस चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। 29 में से 28 नगर निगमों में मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम रहेगा, जिससे मुकाबला और कड़ा होने वाला है।

पिछली बार क्या रहा था हाल?

अगर पिछले BMC चुनाव की बात करें तो तब अविभाजित शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसे 84 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी को 82 और कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली थी। बाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के छह कॉर्पोरेटर शिवसेना में शामिल हो गए थे। 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद 2017 में चुने गए कई कॉर्पोरेटर एकनाथ शिंदे गुट के साथ चले गए। BMC के चुने हुए प्रतिनिधियों का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो गया था। इसके बाद नगर आयुक्त को प्रशासक बनाकर शहर का कामकाज चलाया जा रहा है।

Read More : Vi का प्रीपेड यूजर्स के लिए खास इंश्योरेंस प्लान, हैंडसेट चोरी होने पर मिलेगा इतने रुपये तक का कवर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?