संसद में आज जोरदार हंगामा मच गया। संसद में आज करवाई शुरू करते ही शोरगुल का माहौल देखने को मिला। जैसे ही संसद में कार्यवाही शुरू हुई जोरदार हंगामा मच गया। जिसके चलते संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। इसका मुख्य कारण था केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री का अपमान करने का मुद्दा उठाया गया। जिसके चलते उनका कहना है कि सोनिया गांधी से माफी मांगनी चाहिए। जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी के अपमान को लेकर सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी के अपमान को लेकर छिड़ा घमासान
संसद में आज जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई जोरदार हंगामा मच गया। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि किरण रिजीजू और जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के कथित अपमान को लेकर मुद्दा उठाया। गलत शब्दों का इस्तेमाल करने की वजह से प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता को माफी मांगने के लिए कहा इसके बाद भाजपा नेता ने माफी मांगी।
इसके बाद रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की रैली में पीएम मोदी के कथित अपमान की बात को सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कब्र खोदने की बात कही गई। इनकी राजनीति दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। ऐसे में उनकी पार्टी को नेतृत्व करने वाले को इस घटना के लिए माफी तो जरूर मांगना चाहिए।
कांग्रेस रैली में लगे शर्मनाक नारे
कांग्रेस रैली में लगाए गए नारों के बाद सत्ता पक्ष आक्रामक होता नजर आया। कांग्रेस रैली में बेहद शर्माना और निचले स्तर के नारे लगाए गए “मोदी तेरी कब्र खुलेगी आज नहीं तो कल खुलेगी” इस तरह के शर्मनाक नारे लगाए गए। जिस पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है। यह आपकी मानसिकता को दिखाता है और बताता है कि कैसे आप प्रधानमंत्री के खिलाफ कैसी बातें करते हैं और उनकी मृत्यु की कामना करते हैं यह बहुत ही निंदनीय बात है।
सोनिया गांधी से माफी की मांग
कांग्रेस पार्टी की रैली पर लगाए गए शर्मनाक और निचले स्तर के नारों को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री के अपमान को लेकर माफी जरूर मांगनी चाहिए। दोनों पक्षों के बीच में इस बात को लेकर जोरदार हंगामा मच गया जिसके बाद संसद की कार्यवाही 12:00 तक स्थगित कर दी गई।
Read More:- कलयुग सबसे कृपालु देवता हनुमान जी की पूजा कैसे करें? जाने पूजा के नियम





