Home » बिजनेस » GST Rate Cut का असर, देश में महंगाई हो सकती है 35 बेसिस पॉइंट तक कम

GST Rate Cut का असर, देश में महंगाई हो सकती है 35 बेसिस पॉइंट तक कम

GST Rate Cut
GST Rate Cut

GST Rate Cut : देश के आम लोगों के लिए राहत की खबर है। आने वाले समय में रोजमर्रा की चीजों के दाम कुछ और नीचे आ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह जीएसटी दरों में की गई कटौती मानी जा रही है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 में महंगाई में अच्छी-खासी कमी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि उपभोक्ता महंगाई दर करीब 0.35 प्रतिशत तक नीचे आ सकती है, जिससे सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर दबाव कम होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई में यह नरमी अचानक नहीं आई है, बल्कि इसके पीछे कई मजबूत कारण हैं। सबसे अहम वजह है खाने-पीने की चीजों के दामों में गिरावट और टैक्स में दी गई राहत। अच्छी फसलों और बेहतर सप्लाई के चलते बाजार में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बनी हुई है, जिससे कीमतें नियंत्रण में हैं।

GST Rate Cut: खरीफ की फसल रही अच्छी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल खरीफ की फसल अच्छी रही है। इसके साथ ही, रबी की बुवाई भी मजबूत स्थिति में है। जलाशयों में पर्याप्त पानी है और खेतों में नमी बनी हुई है। इन सभी कारणों से अनाज, दाल, सब्जी और अन्य जरूरी खाद्य चीजों की सप्लाई बेहतर हुई है। यही वजह है कि खाने-पीने की चीजों की महंगाई लगातार नीचे बनी हुई है।

इसी सकारात्मक स्थिति को देखते हुए एसबीआई ने अपने महंगाई अनुमान में कटौती की है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान घटाकर 1.8 प्रतिशत कर दिया है। वहीं अगले साल यानी 2026-27 में यह करीब 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, 2027 की पहली तिमाही के लिए भी अनुमान पहले से कम कर दिया गया है।

RBI भी महंगाई को लेकर आश्वस्त

भारतीय रिजर्व बैंक ने भी हाल ही में महंगाई को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया है। दिसंबर की मौद्रिक नीति में आरबीआई ने अगले वित्त वर्ष के लिए महंगाई अनुमान घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले यह अनुमान ज्यादा था। इसका साफ मतलब है कि केंद्रीय बैंक को भी महंगाई को लेकर फिलहाल ज्यादा चिंता नहीं दिख रही। ब्याज दरों को लेकर आरबीआई का रुख अभी सतर्क बना हुआ है। हालांकि संकेत यही हैं कि रेपो रेट लंबे समय तक करीब 5.25 प्रतिशत के आसपास रह सकता है।फिलहाल, लोन सस्ता या महंगा होने में बड़ा बदलाव जल्दी नहीं दिखता।

यहां दिखा असर

क्रिसिल की रिपोर्ट बताती है कि जीएसटी दरों में कमी का फायदा खासतौर पर रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों पर पड़ा है। पैकेट वाला खाना, ठंडे पेय, तैयार खाद्य पदार्थ और दूसरी आम इस्तेमाल की चीजें कुछ हद तक सस्ती हुई हैं। इससे सोने को छोड़कर बाकी कोर महंगाई में गिरावट देखने को मिली है। महंगाई का असर हर वर्ग पर अलग-अलग होता है। गरीब और ग्रामीण परिवार अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खाने और ईंधन पर खर्च करते हैं। ऐसे में जब खाद्य महंगाई कम रहती है, तो इन्हें सबसे ज्यादा राहत मिलती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले महीनों में महंगाई थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है, लेकिन कच्चे तेल की कम कीमतें और जीएसटी में राहत इसे काबू में रखने में मदद करेंगी।

Read More: IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 आज, जीत पर दोनों टीमों की नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?