Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाएं दे रही जोर, कई शहरों में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया, टूटे सालों के रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाएं दे रही जोर, कई शहरों में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया, टूटे सालों के रिकॉर्ड

Weather News:- मध्यप्रदेश में इस बार जो ठंड पड़ रही है इस ठंड ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले कई सालों में इतनी ठंड नहीं गिरी जितनी इस बार ठंड गिर रही है। मध्य प्रदेश का पारा लगातार गिरता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पिछले 10 सालो के बजाय इस साल ज्यादा ठंड गिर रही है। इस बार इंदौर और भोपाल समेत कई शहरों में 7 डिग्री से नीचे पारा दर्ज किया जा रहा है। इस बढ़ती ठंड की वजह से जेट स्ट्रीम है। भोपाल से लेकर राजगढ़, इंदौर, सीहोर और शाहजहांपुर में लगातार बर्फीली हवाई चल रही है। लोग दिन में भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं। ठंड लगातार बढ़ रही है।

तापमान में हो रही गिरावट

मध्य प्रदेश में कई शहरों का तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। कई शहरों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इंदौर से लेकर भोपाल, पचमढ़ी, जबलपुर, राजगढ़ और भी कई शहरों में तापमान गिरता जा रहा है। इंदौर का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है, तो वही भोपाल का तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के कारण

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के कई कारण है। मध्य प्रदेश में ठंड इसीलिए पड़ रही है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी इस बार जल्दी हो गई और जेट स्ट्रीम का असर भी देखने को मिल रहा है। जेट स्ट्रीम से चल रही जहरीले ठंडी हवाओं की वजह से लगातार ठंड बढ़ रही है। जिसका असर सीधा मध्य प्रदेश की ठंड पर देखने को मिल रहा है।

कई सालों के रिकॉर्ड टूटे

मध्य प्रदेश की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार मध्य प्रदेश की ठंड में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल से लेकर इंदौर और कई शहरों में पिछले का रिकॉर्ड टूट चुके हैं। इंदौर में पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है तो वही भोपाल में 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार मध्य प्रदेश में ठंड बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है।

Read More:- वंदे मातरम बना बहस का मुद्दा, देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना पड़ेगा – विशाल मालवीय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?