Home » स्पोर्ट्स » Vijay Hazare Trophy के लिए 50 संभावित खिलाड़ियों लिस्‍ट जारी, देखें यहां

Vijay Hazare Trophy के लिए 50 संभावित खिलाड़ियों लिस्‍ट जारी, देखें यहां

Vijay Hazare Trophy
Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy : दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बोर्ड ने 50 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। सबसे खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर दिल्ली की ओर से लिस्ट-ए मैच खेलते नजर आएंगे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी टीम से जुड़ने वाले हैं।

सेलेक्टर्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद दिल्ली स्क्वॉड का हिस्सा बनेंगे। कोहली लगभग 15 साल बाद दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने उतरेंगे।

Vijay Hazare Trophy: ये अधिकारी रहे मौजूद

दिल्ली के सेलेक्टर्स ने 10 दिसंबर 2025 को बैठक कर इस सूची को फाइनल किया। मीटिंग में सेलेक्शन कमेटी के सदस्य, दिल्ली टीम का कोचिंग स्टाफ और DDCA के अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली को टूर्नामेंट के ग्रुप डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला आंध्र प्रदेश, रेलवे, हरियाणा, सौराष्ट्र, सर्विसेज, गुजरात और ओडिशा जैसी टीमों से होगा।

Vijay Hazare Trophy

DDCA ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह सूची सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने वाली टीम के आधार पर तैयार की गई है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि विराट कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि कोहली 2009-10 के बाद पहली बार घरेलू वनडे टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए उतरने वाले हैं। विराट कोहली ने जब आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी खेली थी, तब वह घरेलू क्रिकेट में तेजी से चमक रहे थे। शुरुआती सीजन में उन्होंने सिर्फ 13 मैचों में 819 रन ठोक दिए थे, जिसमें 4 शानदार शतक भी शामिल थे। साल 2013 के बाद से उन्होंने दिल्ली के लिए 50 ओवर का कोई मैच नहीं खेला, इसलिए इस बार उनकी वापसी काफी चर्चा में है।

पूरा कार्यक्रम

तारीख मुकाबला
24 दिसंबर दिल्ली बनाम आंध्र
26 दिसंबर दिल्ली बनाम गुजरात
29 दिसंबर दिल्ली बनाम सौराष्ट्र
31 दिसंबर दिल्ली बनाम ओडिशा
3 जनवरी दिल्ली बनाम सर्विसेज
6 जनवरी दिल्ली बनाम रेलवे
8 जनवरी दिल्ली बनाम हरियाणा

50 संभावित खिलाड़ियों की सूची

देव लाकड़ा, दिविज मेहरा, युगल सैनी, सुजल सिंह, रजनीश दादर, अमन भारती, गोविंद मित्तल, सुमित बेनीवाल, शुभम दुबे, केशव डबास, राहुल चौधरी, समर्थ सेठ, शिवम त्रिपाठी, अनमोल शर्मा, शिवम गुप्ता, लक्ष्य थरेजा, मनन भारद्वाज, रौनक वाघेला, मयंक गुसाईं, केशव आर सिंह, लक्ष्मण, दिव्यांश रावत, प्रणव राजवंशी, प्रांशू विजयरण, सिद्धांत शर्मा, गगन वत्स, वंश बेदी, राहुल गहलोत, विशाल राय, समर्थ सिंह, सनत सांगवान, आयुष सिंह, सुमित माथुर, संपूर्ण त्रिपाठी, विवेक तिवारी, रितिक शौकीन, तेजस बरोका, सक्षम शर्मा, देव दुबे, शिवम शर्मा, रोहित यादव, अनिरुद्ध चौधरी, विशांत भाटी, प्रणव पंत, पंकज जसवाल, अजय गुलिया, सिद्धांत बंसल, विकास सोलंकी, दिविज प्रकाश, सूर्यकांत चौहान।

Read More : Chhattisgarh में बड़ी कार्रवाई, काटे गए 2126 बिजली कनेक्शन; हजारों घरों की सप्लाई ठप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?