Uttarakhand Accident : उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैक्सी में सवार दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि मोपाटा इलाके की सड़कें हमेशा से जोखिम भरी मानी जाती हैं। यहां छोटे मोड़ों और खड़ी चढ़ाई के चलते वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है।
चश्मदीदों के अनुसार, वाहन अचानक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते कई मीटर नीचे जा गिरा। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी तरफ से बचाव शुरू किया। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी।
Uttarakhand में रेस्क्यू जारी
स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। वहां मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि दो यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है और उनके बचने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। वहीं, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचने लगे। प्रशासन ने घटनास्थल को सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया है।
जांच जारी
पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दुर्घटना ड्राइवर की गलती से हुई या फिर सड़क की स्थिति के कारण हुई है। फिलहाल, यह मामला गंभीर होने के कारण प्रशासन और पुलिस लगातार जानकारी जुटा रहे हैं। घटनास्थल से आने वाली हर नई जानकारी पर नजर रखी जा रही है।
Read More : Magh Mela: 3 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होगा माघ मेला, देश-दुनिया से उमड़ेगी भीड़





