Smartpone:- स्मार्टफोन आज के समय में महत्वपूर्ण डिवाइस बन चुका है। आज के समय में फोन उतना ही जरूरी है जितने हमारे जीवन में अन्य कुछ दैनिक चीजें। स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग अधिकतर सभी कामों में किया जाता है। जैसे आज के समय में स्मार्टफोन के बिना किसी की लाइफ ही नहीं है। स्मार्टफोन आज के समय में जिंदगी का बहुत ही खास और अहम हिस्सा बन चुका है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन में कई प्रकार की समस्याएं भी देखने को मिलती है, जैसे इसमें चार्जिंग स्लो होना जल्दी चार्जिंग खत्म हो जाना जैसी और भी कई समस्याएं होती है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ खास उपाय बताएंगे। जिसे अपना कर आप फोन में चार्जिंग तेजी से कर सकते हैं।
ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल
स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए हमेशा ही इसके ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें और इसमें ओरिजिनल केबल इस्तेमाल करें। अगर आप स्मार्टफोन में ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करते हैं तो आपका फोन फास्ट चार्ज होगा। अगर आप अलग या दूसरे ब्रांड के चार्जर या केवल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपका फोन स्लो चार्ज होता है समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इसलिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का इस्तेमाल जरूर करें।
चार्ज के समय फोन रखे एयरोप्लेन मोड में
स्मार्टफोन को चार्ज करते समय इस बात का खास ध्यान रखे की इसे हमेशा एरोप्लेन मोड में डालकर ही चार्ज करें इससे फोन फास्ट चार्ज होता है और आपका समय भी बचता है। फोन को चार्ज करते समय जितने भी सिग्नल डिवाइस है उन्हें बंद कर दे जैसे वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस। इनके चालू रहने पर बैटरी जल्दी खर्च होती है। इसलिए इसे बंद करके फोन चार्ज करेंगे तो तेजी के साथ फोन चार्ज होगा। फोन को चार्ज करते समय कभी भी गलती से इसे इस्तेमाल करने की भूल न करें क्योंकि इससे फोन को चार्ज होने में दिक्कत होती है और कई तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं।
फोन को हिट होने से बचाए
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि फोन को कम से कम हिट होने दे। अगर आपका फोन हिट करता है तो इसका चार्जर निकाल कर रख दे या फिर अगर आपके फोन में कवर लगा हुआ है तो उसे निकाल कर जिससे कि आपका फोन ठंडा रहे। अगर आपका फोन बार-बार हिट होता है तो इसे चार्जिंग खत्म होने की समस्या बढ़ने लगती है। अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखते हैं तो ऐसे में आपका फोन अच्छे से काम करेगा और इसके चार्जिंग भी जल्दी नहीं उतरेगी साथ ही चार्जिंग भी जल्दी होगी।
Read More: कोरबा में दिल दहलाने वाली वारदात, ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री से फैला शहर में दहशत का माहौल





